अंकिता हत्याकांड: जमानत मिलने के बाद एसआईटी के सामने पेश हुए पूर्व विधायक राठौर, इतने घंटे तक हुई पूछताछ

 

हुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो प्रकरण में एसआईटी ने जांच की रफ्तार तेज कर दी है। उर्मिला सनावर से पूछताछ के बाद अब शुक्रवार को एसआईटी ने सेक्टर चार स्थित सीआईयू कार्यालय में पूर्व विधायक सुरेश राठौर से लंबी पूछताछ की। टीम ने राठौर से साढ़े पांच घंटे तक सवाल-जवाब किए और उनके बयान दर्ज किए।

शुक्रवार को एसआईटी प्रमुख अभय सिंह के नेतृत्व में हुई पूछताछ में लक्सर की सीओ नताशा सिंह और इंस्पेक्टर आरके सकलानी भी मौजूद रहे। दोपहर करीब दो बजे शुरू हुई पूछताछ शाम साढ़े सात बजे तक चली, इस दौरान एसआईटी ने पूर्व विधायक से 100 से अधिक सवाल किए। सूत्रों के अनुसार वायरल ऑडियो से जुड़े विभिन्न पहलुओं, कथित बातचीत और उसके संदर्भ में विस्तार से जानकारी ली गई।

 

इससे एक दिन पहले बृहस्पतिवार को एसआईटी ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर से भी सीआईयू कार्यालय में पूछताछ की थी। अभिनेत्री से करीब सवा पांच घंटे तक चली पूछताछ में भी वायरल ऑडियो और उससे जुड़े तथ्यों को लेकर गहनता से सवाल किए गए थे।

एसआईटी अधिकारियों का कहना है कि वायरल ऑडियो की सत्यता, उसके पीछे की पृष्ठभूमि और मामले से जुड़े सभी पक्षों की भूमिका की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच के दायरे में आए हर व्यक्ति से पूछताछ कर तथ्यों को जोड़ा जा रहा है।

और पढ़े  हल्द्वानी: पूर्व सैनिक सम्मान समारोह- CM धामी बोले-सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…

    स्टेडियम में शराब पीकर हुड़दंग: नशामुक्त हरियाणा की थीम वाली क्रिकेट लीग में छलके जाम, तीन कलाकारों का चालान

    नशामुक्त हरियाणा’ की थीम पर चल रही हरियाणवी आर्टिस्ट चैंपियंस लीग (एसीएल) में शराब पार्टी करने वाले तीन हरियाणवी कलाकारों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। स्टेडियम में शराब पीकर…