हिमाचल प्रदेश- Bus Accident: सिरमौर जिले के हरिपुरधार में बस दुर्घटनाग्रस्त, 12 लोगों की मौके पर ही मौत, कई घायल

Spread the love

 

सिरमौर जिले के हरिपुरधार में निजी बस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को घटनास्थल से निकाला जा रहा है। वहीं बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। ये बस कुपवी से शिमला जा रही थी। जो हरिपुरधार के पास खाई में गिर गई। जानकारी के अनुसार बस में 30 से 35 लोग सवार थे।

स्थानीय लोग हादसे में घायलों को बाहर सड़क तक लेकर आ रहे हैं। घटना के बाद मौके पर चीखों पुकार मची है। हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए हैं।

एसपी सिरमौर, निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि सिरमौर जिले में हरिपुरधार के पास कुपवी से शिमला जा रही एक प्राइवेट बस के सड़क से नीचे गिरने से हुए हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बस में 30-35 लोग सवार थे। और जानकारी का इंतजार है। मैं मौके पर जा रहा हूं। पुलिस और दूसरी बचाव टीमें घायलों को निकालने की कोशिश कर रही हैं।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने जताया शोक
सिरमौर जिले के हरिपुरधार में शुक्रवार दोपहर बाद एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 12 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गए। घटना के बाद राहत बचाव कार्य जारी है। गंभीर रूप से घायल पांच मरीजों को उपचार के लिए हायर संगड़ाह, ददाहू और नाहन लाया जा रहा है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उधर, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान दुर्घटना पर सरकार की ओर से शोक जताया है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज नाहन में गंभीर रूप से लाए जा रहे मरीजों के उपचार के लेकर उचित व्यवस्था के निर्देश दिए। कुछ लोग राजगढ़, व ददाहू में रेफर किए गए हैं। मेडिकल कालेज में तैयारियां उपचार के लिए पूरी कर दी हैं।

और पढ़े  हिमाचल: नागनी माता मेले में चेन स्नेचिंग के शक में 2 महिलाओं की पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद FIR दर्ज

 

बस हादसे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने जताया दुख
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि हरिपुरधार में बस दुर्घटना की अत्यंत दुखद खबर प्राप्त हुई है। इस हृदयविदारक घटना ने मुझे भीतर तक झकझोर दिया है। इस दुख की घड़ी में उन्होंने अपने आगामी सभी कार्यक्रम तत्काल प्रभाव से रद्द करने का निर्णय लिया है। वह इस समय पालमपुर से हरिपुरधार के लिए रवाना हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कठिन समय में हम सभी का कर्तव्य है कि एकजुट होकर मानवता के नाते अपना दायित्व निभाएं।


Spread the love
  • Related Posts

    Himachal: चंबा में मूसलाधार बारिश का तांडव, 12 से अधिक वाहन दबे, कई घरों में मलबा, लोगों ने खाली किए घर

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार रात मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। बारिश की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इसने व्यापक स्तर पर नुकसान पहुंचाया। इस…


    Spread the love

    Himachal- लाहौल में बादल फटा, पुल और सड़कें बहीं, मनाली में ट्रेकर की मौत, 31 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश में बादल फटने और भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लाहौल-स्पीति की मयाड़ घाटी में शनिवार रात धौंधल नाला क्षेत्र में बादल फट गया।…


    Spread the love