काठगोदाम- युवकों की दबंगई, कार मैकेनिक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला

Spread the love

ल्द्वानी के काठगोदाम में एक मोटर मैकेनिक को शुक्रवार को चार से पांच कार में आए युवकों ने जमकर पीटा। इसके बाद उसे मरा जान छोड़कर चले गए। घायल मैकेनिक ने काठगोदाम थाना में तहरीर दी है। सीसीटीवी के जरिये युवकों की पहचान की जा रही है।

काठगोदाम निवासी बबलू ने पुलिस को बताया कि वह काठगोदाम में कार मैकेनिक का कार्य करता है। शुक्रवार देर शाम उसकी दुकान पर चार से पांच कार में सवार होकर 15 से 20 युवक आए और लाठी-डंडों से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। उसे मरा समझने के बाद ही आरोपी वहां से गए। आसपास के लोगों ने अस्पताल ले जाकर इलाज कराया। शनिवार की शाम मैकेनिक ने तहरीर दी।

 

अतिक्रमण बताकर दुकान खाली करने को कहा

बबलू ने बताया कि उसे पीटने वाले युवक उसकी दुकान पर आए और अतिक्रमण बताकर जगह खाली करने को कहा। उस पर धार्मिक टिप्पणी भी की।

तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है। सीसीटीवी के जरिए युवकों की पहचान की जा रही है। अराजकता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगी। जल्द ही सबकी गिरफ्तारी होगी। – अमित कुमार सीओ हल्द्वानी।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड- राज्य गठन को हो गए 25 साल अब भी गैरसैंण नहीं पहुंचे मुख्यालय, देहरादून और नैनीताल से चल रहा काम
  • Related Posts

    उत्तराखंड- बजट सत्र का आज तीसरा दिन, प्रश्नकाल में गरमाएगा सदन, विधेयक होंगे पास, बजट पर होगी चर्चा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड विधानसभा सत्र का आज तीसरा दिन है। सोमवार को सरकार ने बजट पेश किया था। वहीं, मंगलवार को सरकार ने सदन में चार अध्यादेश व 11 विधेयक…


    Spread the love

    उत्तराखंड- राज्य गठन को हो गए 25 साल अब भी गैरसैंण नहीं पहुंचे मुख्यालय, देहरादून और नैनीताल से चल रहा काम

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून में जहां 204 सरकारी विभागों के मुख्यालय हैं, वहीं, ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण भराणीसैंण में राज्य गठन के 25 साल बाद भी सरकारी मुख्यालय की स्थापना नहीं हुई।…


    Spread the love