उत्तराखंड- ठंड के बीच बयानों से कुमाऊं में बढ़ रही सियासी गर्मी, गुटबाजी खुलकर आई सामने

Spread the love

 

हाड़ों में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सुबह-शाम गलन है, कोहरा छा रहा है और तापमान लगातार नीचे गिर रहा है। इस सर्द मौसम के उलट प्रदेश की राजनीति में गर्माहट बढ़ती जा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी दल के भीतर बयानबाजी, असहमति और गुटीय टकराव अब मंचों व सोशल मीडिया पर खुले तौर पर नजर आने लगे हैं। चंपावत से लेकर ऊधमसिंह नगर और अल्मोड़ा से लेकर नैनीताल जिले तक हर तरफ बयानों का तूफान असंतोष की आग में घी डालने का काम कर रहा है। पढ़िए कहां किस तरह सियासत गरमाई है..

ऊधमसिंह नगर….गदरपुर में दिखी गुटबाजी

गदरपुर सीट पर भाजपा नेताओं के बीच चल रहा मनमुटाव उभरकर सामने आ चुका है। मौका था दो दिसंबर को बुक्सा समाज के अराध्य राजा जगतदेव सिंह के मूर्ति के अनावरण का। जहां एक ओर सीएम पुष्कर सिंह धामी और गुंजन सुखीजा सहित अन्य भाजपा नेताओं का बड़ा धड़ा एकजुट दिखा। सीएम ने मूर्ति का वर्चुअली जबकि विधायक अरविंद पांडेय ने प्रत्यक्ष रूप से अनावरण किया। इसके बाद वह कई बुक्सा समाज के लोगों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंच गए थे। उन्होंने वहां कहा कि सीएम साहब को उनसे तकलीफ है तो कोई नही… लेकिन वह उनके छोटे भाई हैं। यह घटनाक्रम पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक न होने का साफ संकेत देता है।

 

नैनीताल… सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप

नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक में राजनीति अब सोशल मीडिया के जरिये लड़ी जा रही है। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में विधायक राम सिंह कैड़ा के दलबदल पर दिए गए बयान सियासी चर्चा में हैं। इसके एक-दो दिन बाद भाजपा नेता दान सिंह भंडारी ने कहा कि वह ओछी राजनीति नहीं करते। वहीं, ओखलकांडा के ब्लॉक प्रमुख केडी रुवाली और पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा के बीच आरोप–प्रत्यारोप की जंग ने मामले को और गरमा दिया है। रूवाली ने कोविडकाल के सैनिटाइजर छिड़काव में घोटाले का आरोप लगाया तो पूर्व प्रमुख कमलेश कैड़ा ने ब्लॉक के गेस्टहाउस में शराब पार्टी करने का आरोप लगा पलटवार किया।

अल्मोड़ा… द्वाराहाट में भी द्वंद्व

और पढ़े  ऋषिकेश- प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के नए कुलपति, आदेश जारी

22 दिसंबर को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान मंच पर बैठने के लिए पूर्व विधायक महेश नेगी और भाजपा विभाग प्रभारी अनिल शाही के बीच हुई नोकझोंक की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि नेगी की फेसबुक पर डाली गई बाय-बाय द्वाराहाट पोस्ट ने राजनीतिक गलियारों में नई अटकलों को जन्म दे दिया है। बता दें कि 2022 में भाजपा ने सीटिंग विधायक नेगी का टिकट काटकर शाही को मैदान में उतारा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

चंपावत… सवालों की आंच

पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल एक बार फिर सरकार के लिए असहज सवाल खड़े कर रहे हैं। पंचायत चुनाव में टिकट बंटवारे पर नाराजगी जता चुके फर्त्याल ने अब जल जीवन मिशन की अधूरी योजनाओं पर सरकार से सीधे जवाब मांगा है। 313 ग्राम पंचायतों में अधूरी पड़ीं 771 योजनाओं को पूरा करने के लिए 153 करोड़ रुपये की मांग ने चंपावत की राजनीति को गर्मा दिया है। इससे पहले वह अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में भी प्रश्न उठा चुके हैं।

पिथौरागढ़… डीडीहाट में नहीं सब ठीकठाक

जनपद में बीजेपी नेताओं के बीच टकराव और मनमुटाव सबसे ज्यादा डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में नजर आ रहा है। यहां विधायक बिशन सिंह चुफाल और ब्लॉक प्रमुख गुड्डू धामी के बीच जुबानी जंग जारी है। सीएम के करीबी रिश्तेदार गुड्डू धामी ने कुछ दिन पूर्व विधायक निधि के कार्यों आदि पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की थी। विधायक चुफाल ने भी इस पर पलटवार किया था।

हम सब भाजपा के अनुशासित कार्यकर्ता है। सभी से बात कर आपस के मनमुटाव को दूर किया जा रहा है। हम सब भाजपा परिवार का हिस्सा हैं। यहां सभी की बात सुनी जाती है। संगठन की सीधी लाइन है कि सभी को अनुशासन में रहकर पार्टी के फोरम में बात रखनी चाहिए।– तरुण बंसल-भाजपा प्रदेश महामंत्री

और पढ़े  देहरादून- Paper Leak: प्रश्न पत्र लीक करने वाला आरोपी सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, व्हाट्सअप ग्रुप से आउट किया था पेपर

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड: चारधाम यात्रा रुकी, मालदेवता में रिकॉर्ड बारिश दर्ज, हाईवे बंद, कई जगह बाढ़ जैसे हालात

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी देहारदून में पिछले 24 घंटे में मालदेवता में सबसे अधिक 233 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि देहरादून, मसूरी, जोलीग्रांट और उखीमठ समेत कई क्षेत्रों में मूसलाधार…


    Spread the love

    देहरादून- पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ की चेतावनी, इन 4 जिलों में स्कूल बंद

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के…


    Spread the love