चमोली- श्री नंदादेवी राजजात- यात्रा के 26 पड़ावों पर अधिकारियों की गई तैनाती, DM ने दिए निर्देश

श्री नंदादेवी राजजात के सफल संचालन के लिए राजजात यात्रा के 26 पड़ावों पर पड़ाव अधिकारी एवं नोडल अधिकारी की डीएम ने तैनाती की है। पड़ाव अधिकारी और नोडल अधिकारी पड़ाव के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर पड़ाव स्थलों का भ्रमण कर आवश्यक व्यवस्थाएं करेंगे। इसके बाद सभी संबंधित रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय/ यात्राधिकारी नंदा देवी राजजात यात्रा 2026 को देंगे।

जिलाधिकारी गौरव कुमार की ओर से निर्देश पर पड़ाव स्थलों पर अस्थायी शौचालय, पेयजल, बिजली, सोलर लाइट, कूड़ा निस्तारण, अस्थायी पार्किग, रहने की व्यवस्था, पड़ाव स्थल में लगने वाले भंडारे, ढाबे एवं दुकानों आदि के लिए स्थान का चयन किया जाएगा।

पड़ाव अधिकारियों के नाम

नौटी ईई लोनिवि गौचर, ईड़ाबधाड़ी-अधिशासी अधिकारी नगर पालिका कर्णप्रयाग, कांसुवा एवं मध्य पड़ाव चांदपुरगढ़ी- बीडीओ गैरसैंण, सेम- बीडीओ कर्णप्रयाग, कोटी- ईई जल संस्थान कर्णप्रयाग, भगोती- बीडीओ नारायणबगण, कुलसारी- ईई, ऊर्जा निगम नारायणबगण, चैपड़ों एवं मध्य पड़ाव थराली-अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत थराली, नंदकेशरी एवं मध्य पड़ाव ग्वालदम-ईई सिंचाई थराली, फल्दियागांव एवं मध्य पड़ाव देवाल-ईई पेयजल निगम कर्णप्रयाग, मुंदोली एवं मध्य पड़ाव लोहाजंग- ईई लोनिवि थराली, वाण- बीडीओ देवाल, डुंग्री- ईई पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग, सुना- बीडीओ थराली, गैरोली पातल- वन क्षेत्राधिकारी मध्य पिंडर थराली, वेदनी बुग्याल- उप प्रभागीय वनाधिकारी उप वन प्रभाग थराली, पातरनचौड़िया- वन क्षेत्राधिकारी देवाल, चंदनियाघाट-वन क्षेत्राधिकारी नंदप्रयाग, सुतोल-बीडीओ नंदानगर, नंदानगर-अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत नंदानगर, उस्तोली-ईई लोनिवि कर्णप्रयाग, रामणी- ईई पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग, भेंटी- ईई ग्रामीण निर्माण विभाग गोपेश्वर, कनोल-ईई विद्युत वितरण खंड गोपेश्वर व कुरुड़-ईई सिचाई खंड चमोली।

और पढ़े  उत्तराखंड: हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…