देहरादून- ऋषिकेश बाईपास परियोजना 1161 करोड़ की लागत से बनेगी, जल्द नितिन गडकरी से मिलेंगे मुख्यमंत्री धामी

Spread the love

 

षिकेश में यातायात जाम की समस्या के समाधान के लिए 1161.27 करोड़ की लागत से ऋषिकेश बाईपास निर्माण की योजना प्रस्तावित है। राष्ट्रीय राजमार्ग-सात के तहत तीनपानी से योग नगरी होते हुए खारास्रोत तक 12.67 किमी लंबाई में फोरलेन बाईपास बनाया जाएगा। शीघ्र ही मुख्यमंत्री प्रस्तावित परियोजना पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलेंगे।

परियोजना में 4.876 किमी लंबाई में तीन हाथी कॉरिडोर के लिए एलिवेटेड मार्ग, चंद्रभागा नदी पर 200 मीटर लंबा पुल व रेलवे पोर्टल पर 76 मीटर लंबाई का आरओबी प्रस्तावित है। इसके अलावा श्यामपुर रेलवे क्रॉसिंग पर 318 करोड़ की लागत से 76 मीटर लंबाई का आरओबी प्रस्तावित किया गया है, जिससे नेपाली फार्म से ऋषिकेश नटराज चौक तक यातायात निर्बाध हो सकेगा।

 

शुक्रवार को सीएम आवास में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तावित योजनाओं के संबंध में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के साथ चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से प्रस्तावित बैठक में ऋषिकेश बाईपास, अल्मोड़ा-दन्या-पनार-घाट मार्ग, ज्योलिकोट-खैरना-गैरसैंण-कर्णप्रयाग मार्ग और अल्मोड़ा-बागेश्वर-कांडा-उडियारी बैंड मार्ग के निर्माण से संबंधित प्रस्तावों के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित राज्य के अनेक महत्वपूर्ण मामलों को प्रमुखता से रखा जाएगा। इन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से उत्तराखंड में सड़क नेटवर्क मजबूत होगा, यातायात व्यवस्था सुगम बनेगी और पर्वतीय क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से चारधाम यात्रा, पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने प्रस्तावित परियोजनाओं पर सहमति व्यक्त करते हुए कहा, राज्य में सड़क संपर्क सुविधाओं के विकास के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत है।

और पढ़े  ऊर्जा संकट के बीच धामी सरकार का नया नियम, बिजली दफ्तरों में एसी नहीं,दफ्तर में करें लंच ब्रेक

 

ये प्रस्तावित परियोजनाएं

-अल्मोड़ा-दन्या-पनार-घाट मार्ग: राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-309बी के 76 किमी लंबाई वाले हिस्से में 988 करोड़ की अनुमानित लागत से दो लेन चौड़ीकरण का प्रस्ताव किया गया है।

-ज्योलिकोट-खैरना-गैरसैंण-कर्णप्रयाग मार्ग : राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-109 के तहत 235 किमी लंबाई में दो लेन चौड़ीकरण का संरेखण प्रस्ताव है।

-अल्मोड़ा-बागेश्वर-कांडा-उडियारी बैंड मार्ग : राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-309ए के तहत पैकेज 1, 2 और 5 में कुल 84.04 किमी लंबाई में 1001.99 करोड़ की लागत से कार्य प्रस्तावित हैं। कांडा से बागेश्वर खंड (पैकेज-दो) के लिए वनभूमि हस्तांतरण प्रस्ताव पर केंद्र सरकार की स्वीकृति मिल चुकी है।


Spread the love
  • Related Posts

    रामनगर- गर्जिया मंदिर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 20 से अधिक श्रद्धालु घायल, 2 महिलाएं गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveगर्जिया मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गर्जिया क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार 20 से 22 लोग घायल हो…


    Spread the love

    हल्द्वानी अग्निकांड: पार्सल से भरा था गोदाम, शटर के पास शॉर्ट सर्किट की एक चिंगारी से जला पूरा वेयरहाउस

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी के पास अमेजन के वेयरहाउस में लगी आग इतनी वीभत्स थी कि दो वाहन पूरी तरह जल गए जबकि बाहर खड़ीं…


    Spread the love