हरिद्वार- अस्थायी दुकानों में लगी भीषण आग, देखते ही देखते ले लिया विकराल रूप, चार जगह का सामान जलकर राख

 

हर कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात अस्थायी दुकानों (खोखों) में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग इतनी तेज थी कि लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। दमकल कर्मियों ने कई घंटे की मेहनत के बाद आग को फैलने से रोका, लेकिन तब तक करीब चार दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थीं। आग की चपेट में आने से दुकानों में रखा सामान, नकदी और अन्य सामग्री जल गई, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आग को बुझाना शुरू किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण की आशंका जताई जा रही है, हालांकि प्रशासन की ओर से स्पष्ट कारणों की जांच की जा रही है। एफएसओ बीरबल सिंह का कहना है कि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

और पढ़े  हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…

    स्टेडियम में शराब पीकर हुड़दंग: नशामुक्त हरियाणा की थीम वाली क्रिकेट लीग में छलके जाम, तीन कलाकारों का चालान

    नशामुक्त हरियाणा’ की थीम पर चल रही हरियाणवी आर्टिस्ट चैंपियंस लीग (एसीएल) में शराब पार्टी करने वाले तीन हरियाणवी कलाकारों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। स्टेडियम में शराब पीकर…