पुलिस ने चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो आरोपियों को दबोचा, देर रात युवती को लिफ्ट देकर की थी हैवानियत

Spread the love

 

रीदाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मां से नाराज होकर घर से निकली एक 28 वर्षीय युवती को लिफ्ट देकर कार सवार दो युवकों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोप है कि दो घंटे से अधिक समय तक आरोपियों ने युवती को कार में फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर घुमाया। दुष्कर्म के बाद देर रात लगभग 3 बजे महिला को एसजीएम नगर स्थित मुल्ला होटल के पास चलती कार से फेंककर आरोपी कार भगा ले गए। युवती को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस ने ईको गाड़ी बरामद की, दोनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर सैल की मदद से तकनीकी जांच के आधार पर दोनों आरोपियों को देर रात हिरासत में लिया। शुरुआती पूछताछ के बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। ईको गाड़ी बरामद कर ली गई है। टीआईपी प्रक्रिया के चलते अभी आरोपियों के नाम व फोटो उजागर नहीं किए जा सकते। आरोपियों को कुछ देर बाद अदालत में पेश किया जाएगा। पीड़िता के बयान लेने के भी टीम प्रयास कर रही है।

 

घर में मां से हुई कहासुनी
पीड़िता फरीदाबाद की ही रहने वाली है। पीड़िता की बहन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार रात लगभग साढ़े 8 बजे उनके पास बहन की कॉल आई थी। उसे बताया गया कि घर में मां से कहासुनी हो गई है और मैं अपनी सहेली के घर जा रही हूं। पीड़िता ने कहा था कि सहेली के घर से 2-3 घंटे में वापस आ जाऊंगी। देर रात लगभग 12 बजे युवती दो नंबर चौक से कल्याणपुरी तीन नंबर चौक तक जाने के लिए सवारी वाहन के इंतजार में थी। इस दौरान एक वैन आकर रुकी जिसमें दो युवक सवार थे। आरोप है कि लिफ्ट देने के बाद दोनों युवक वैन को कल्याणपुरी चौक की बजाय गुरुग्राम रोड की ओर ले जाने लगे।

और पढ़े  राजस्थान HC को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने खंगाला परिसर

युवती को चलती वैन से फेंका
फरीदाबाद-गुरुग्राम मार्ग स्थित हनुमान मंदिर से आगे जाकर एक आरोपी कार चलाता रहा जबकि दूसरे ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। लगभग दो घंटे तक आरोपी वैन को फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर घुमाते रहे। युवती ने विरोध भी किया, लेकिन आरोपियों से बच नहीं सकी। देर रात करीब 3 बजे आरोपियों ने एसजीएम नगर के राजा चौक स्थित मुल्ला होटल के पास युवती को चलती वैन से फेंका और निकल गए। सड़क पर गिरने से युवती के चेहरे व अन्य हिस्सों पर चोट लगी। उसके चेहरे पर टांके लगाए गए हैं।

देर रात पीड़िता ने अपनी बहन को कॉल कर इस बारे में बताया। बहन मौके पर पहुंची तो देखा कि पीड़िता बदहवास हालत में थी। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। बाद में हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर किया, लेकिन परिजनों ने फरीदाबाद के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।


Spread the love
  • Related Posts

    PM Modi- प्रधानमंत्री मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को किया रवाना, इन प्रोजेक्ट्स का भी हुआ उद्घाटन-शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveपीएम मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद रेलवे जंक्शन से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।…


    Spread the love

    शर्त के साथ रोक हटी- SC ने खोला ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की रिलीज का रास्ता, जानें कब आएगी फिल्म?

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की अखिल भारतीय रिलीज को मंजूरी देते हुए स्पष्ट किया है कि फिल्म को 28 जुलाई या उसके बाद ही देशभर…


    Spread the love