Pollution: राजधानी में प्रदूषण से मिली थोड़ी राहत,खराब श्रेणी में हवा, जानें कहां-कितना AQI

Spread the love

राष्ट्रीय राजधानी को प्रदूषण के उच्च स्तर से थोड़ी राहत मिली है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 292 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। लेकिन अभी भी कई इलाकों में एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया गया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी दिल्ली के अलीपुर में एक्यूआई 320, आनंद विहार में एक्यूआई 377, अशोक विहार में 333, आया नगर में 212, बवाना में 363, बुराड़ी में 315, चांदनी चौक इलाके में 339 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

 

वहीं, डीटीयू में 329, द्वारका सेक्टर 8 इलाके में 282, आईजीआई एयरपोर्ट टी3 इलाके में 238, आईटीओ में 314, जहांगीरपुरी में 372, लोधी रोड 160, मुंडका 307, नजफगढ़ में 188, नरेला में 345, पंजाबी बाग में 306, आरकेपुरम 311, रोहिणी 337, सोनिया विहार 353, विवेक विहार 361, वजीरपुर में 343 दर्ज किया गया है।

क्या दर्शाता है वायु गुणवत्ता सूचकांक
यदि हवा साफ है तो उसे इंडेक्स में 0 से 50 के बीच दर्शाया जाता है। वायु गुणवत्ता के संतोषजनक होने की स्थिति तब होती है जब सूचकांक 51 से 100 के बीच होती है। 101-200 का मतलब वायु प्रदूषण का स्तर मध्यम श्रेणी का है, जबकि 201 से 300 की बीच की स्थिति वायु गुणवत्ता की खराब और 301 से 400 के बीच का अर्थ वायु गुणवत्ता की बेहद खराब श्रेणी को दर्शाता है। 401 से 500 की श्रेणी में वायु की गुणवत्ता गंभीर बन जाती है। ऐसी स्थिति में इंसान की सेहत को नुकसान पहुंचता है। पहले से ही बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए यह जानलेवा है।

और पढ़े  दिल्ली अग्निकांड में खुलासा: सेंट्रल लॉकिंग, एक सीढ़ी, बिजली कटने से जाम हुए लॉक, बचने के रास्ते हुए बंद

Spread the love
  • Related Posts

    आप पर भड़के राघव चड्ढा: BJP में गए सांसदों के उत्पीड़न का आरोप, बोले- खतरानक खेल शुरू आप किए, अंत खराब होगा

    Spread the love

    Spread the loveराज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी उन सांसदों के खिलाफ खतरनाक बदले की राजनीति कर रही है।…


    Spread the love

    राष्ट्रपति भवन पहुंची आप: राघव चड्ढा ने लगाए उत्पीड़न के आरोप, CM मान बोले-सात एमपी की मान्यता रद्द हो

    Spread the love

    Spread the loveआम आदमी पार्टी के बीच चल रही रार आज राष्ट्रपति भवन तक पहुंच गई। पंजाब के सीएम भगवंत मान अपने सभी विधायकों के साथ दिल्ली राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू…


    Spread the love