उन्नाव रेप केस-: दिल्ली HC के बाहर लोगों का प्रदर्शन, पुलिस ने दी चेतावनी- नहीं हटे तो होगी कार्रवाई

2017 के उन्नाव दुष्कर्म मामले में दोषी कुलदीप सिंह सेंगर को सशर्त जमानत देने के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने घोषणा की है विरोध प्रदर्शन तुरंत खत्म कर दिया जाए, नहीं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कहा है कि अगर आप विरोध करना चाहते हैं, तो जंतर-मंतर पर जाएं।

 

हाईकोर्ट से मिली सशर्त जमानत पर पीड़िता की मां ने कहा, “इनकी जमानत खारिज की जाए। हम सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। हमें हाईकोर्ट पर भरोसा नहीं रहा। हमें सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलेगा… मेरे पति के हत्यारों को फांसी की सजा होनी चाहिए।”

और पढ़े  दिल्ली का मौसम: हवा की गुणवत्ता में सुधार, आज सुबह एम्स के आसपास का एक्यूआई 278 तो इंडिया गेट का 112
  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने अकाली दल के साथ गठबंधन का स्वागत किया,गठबंधन को वाजपेयी-आडवाणी ने सींचा

    प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में वापसी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस गठबंधन की प्राथमिकता पंजाब और पंजाब के…

    शेख हसीना 16 दिसंबर को लौटेंगी बांग्लादेश: तनाव के बीच क्यों चुना खास दिन, प्रत्यर्पण को लेकर कहां फंसा पेच?

    बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 16 दिसंबर को अपने देश लौटने की योजना की घोषणा की है। उन्होंने राष्ट्रीय विमानन कंपनी बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस से दिल्ली से उड़ान…