हल्द्वानी: यूपीसीएल के एसडीओ से मारपीट के खिलाफ इंजीनियरों का प्रदर्शन

 

ल्मोड़ा जिले में यूपीसीएल के एसडीओ अजय भारद्वाज के साथ हुई मारपीट की घटना से उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर्स एसोसिएशन में रोष है। मामले में इंजीनियर शनिवार को काठगोदाम स्थित मुख्य अभियंता कुमाऊं के कार्यालय पहुंचे और गेट मीटिंग कर प्रदर्शन किया।

एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष दीपक पाठक के नेतृत्व में इंजीनियर्स मुख्य अभियंता राजेंद्र सिंह गुंज्याल से मिले और एमडी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि बीती 19 दिसंबर को एसडीओ भारद्वाज अल्मोड़ा के लमगड़ा ब्लॉक में चेकिंग करने गए थे, तभी उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने ज्ञापन में ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा मुहैया कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेताया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो एसोसिएशन आंदोलन के लिए बाध्य होगी। प्रदर्शन करने वालों में एसडीओ विद्याभूषण जोशी, संजय कुमार, मनोज पांडे, विनोद साह, विनोद पाठक, इंतजार अली, रश्मि आर्या, ज्योति पनेरू, दीपक बिष्ट, कुंदन, जगदीश पंत आदि शामिल रहे।

और पढ़े  गौरीकुंड-केदारनाथ: चीरबासा पैदल मार्ग बहाल, 2 हजार तीर्थयात्री धाम रवाना, संवेदनशील स्थानों पर कर्मचारी तैनात
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…