ऑटो चालक फ्लाईओवर से कूदा- 2 नाबालिग बहनों को किया किडनैप, एक से दुष्कर्म, दरिंदे की दोनों पैर की हड्डी टूटी

Spread the love

टो चालक ने पास में ही रहने वाली दो सगी बहनों को अपहरण कर एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची ने शोर किया तो वहां से गुजर रहे राहगीर मौके पर पहुंचे तो ऑटो चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने दोनों बच्चियों की मेडिकल जांच कराकर परिजनों को सौंप दिया।

 

केएमपी फ्लाईओवर से कूदा
वारदात के दो दिन बाद पुलिस आरोपी को पकड़ने पहुंची तो वह पुलिस से बचने के लिए केएमपी फ्लाईओवर से कूद गया। कूदने से उसके दोनों पैरों की हड्डी टूट गई। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। उपचार पूरा होने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर के कथूरा गांव निवासी सर्वेश के रूप में हुई है।

 

बच्ची की चीखने की आवाज सुन पहुंचे लोग
13 दिसंबर को आरोपी गांव के खेल रही छह और आठ दोनों बच्चियों को चॉकलेट देकर अपने साथ ले गया था। सुनसान जगह पर पहुंचने पर उसने आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ लोग घटनास्थल पर आए तो वह मौके से भाग गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस को देख फ्लाईओवर से कूदा
मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को उनके परिवार को सौंप दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए अलग-अलग टीमों को गठित किया। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी केएमपी के पास मौजूद है। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो ऑटो चालक पुलिस को देखकर फ्लाईओवर से कूद गया। मानेसर थाना प्रबंधक निरीक्षक सतेंद्र ने बताया आरोपी अभी उपचाराधिन है। उपचार के बाद गिरफ्तार किया जाएगा।

और पढ़े  मोइंगसुहा ने 4 लोगों को दी नई जिंदगी- मिजोरम के परिवार ने सहा बेटे का दर्द, लिखी मानवता की कहानी

Spread the love
  • Related Posts

    2026 विधानसभा चुनाव परिणाम- 6 घंटे की मतगणना पूरी, बंगाल से तमिलनाडु तक बदलाव,बंगाल में BJP दोहरे शतक के करीब, असम में गौरव गोगोई हार लगभग तय 

    Spread the love

    Spread the loveदेश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। रुझानों में बंगाल में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही…


    Spread the love

    चेन्नई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा-: चलती फ्लाइट से इमरजेंसी गेट खोलकर बाहर कूदा यात्री, मचा हड़कंप

    Spread the love

    Spread the loveरविवार तड़के चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस वक्त भारी दहशत फैल गई, जब एक यात्री ने चलती फ्लाइट का आपातकालीन दरवाजा अचानक खोल दिया और बाहर छलांग…


    Spread the love