हल्द्वानी: एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने लिया संज्ञान,थार चालक को लिया हिरासत में,लाइसेन्स निरस्त वाहनसीज

 

 

SSP NAINITAL का स्पष्ट संदेश – हुड़दंग, अराजकता और स्टंटबाजी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं

दिनांक 19.12.2025 की रात्रि को वाहन संख्या UK06BC7200 (थार) के चालक द्वारा हल्द्वानी–नैनीताल हाईवे पर खतरनाक स्टंट कर अपनी तथा आम जनता की जान जोखिम में डालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा संबंधित को थार चालक का पता कर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

उक्त निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी द्वारा वाहन चालक का पता लगा कर ब्रह्मजोत सिंह पुत्र सुशांत सिंह निवासी उदयपुर दौलतपुर, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल के विरुद्ध
भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में दिनांक 20.12.2025 को पुलिस टीम द्वारा चालक को हिरासत में लिया गया, खतरनाक व उतावलेपन से वाहन चलाने पर वाहन सीज किया गया तथा ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही भी अमल में लाई गई।

SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 ने सख्त शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि
➡️ स्टंटबाजी, अराजकता, गुंडागर्दी और कानून तोड़ने वालों को कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा।
➡️ सार्वजनिक मार्गों पर आम नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।

नैनीताल पुलिस आम जनता से अपील करती है कि कानून का पालन करें, सुरक्षित वाहन चलाएं तथा किसी भी प्रकार की स्टंटबाजी या हुड़दंग से दूर रहें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर पुलिस की नजर लगातार बनी हुई है।

और पढ़े  हरिद्वार: गंगा के तेज बहाव में बोलेरो समेत बहे 3 युवक, एसडीआरएफ ने दो को बचाया, चालक लापता

 

  • Related Posts

    उत्तराखंड- हेलीकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर की क्रैश होने की सूचना,ड्रोन से तलाश

    बदरीनाथ से लौटते समय एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर है। पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब ड्रोन से…

    उत्तराखंड: सदन से घर तक की दौड़, चांद के दीदार की होड़, 1 घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में पसर गया सन्नाटा

    ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिन के सत्र को लेकर खासी जल्दबाजी का माहौल नजर आया। दूसरे दिन तो सुबह से ही कयासबाजी लगने लगी कि कितने बजे…