हल्दूचौड़- प्राची पंत- वॉइस ऑफ उत्तराखंड व तृप्ति आनंद-वॉइस ऑफ कुमाऊँ बने। 

Spread the love

दर्श प्राथमिक पाठशाला हल्दूचौड़ में कल शनिवार देर शाम तक चले पंखुड़ियाँ महोत्सव(सीजन-15) में वॉइस ऑफ उत्तराखंड- प्राची पंत व तृप्ति आनंद- वॉइस ऑफ कुमाऊँ बने।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला ने विजेताओं को पुरुस्कृत करते हुए कहा उत्तराखंड के सांस्कृतिक विकास में पंखुड़ियाँ संस्था का कार्य अतुलनीय है। इन्हें प्रोत्साहित करने की जरूरत है।
कार्यक्रम का संचालन-संस्थाध्यक्ष रिम्पी बिष्ट, सुमित बिष्ट, पंकज गोस्वामी, मेघा त्रिपाठी व नेहा बिष्ट ने किया।

 


इस अवसर पर कार्यक्रम संरक्षक प्रमोद बमेटा, पूर्व प्रधान कैलाश दुम्का, डॉ हिमांशु पांडे, पूर्व प्रधान इंदर सिंह बिष्ट,पूर्व प्रधान बीड़ी खोलिया, प्रमुख व्यवसायी रमेश अंडोला, समाजसेवी हेम चन्द्र दुम्का, शिक्षाविद इंदिरा एकेडमी स्कूल के डायरेक्टर उमा शंकर जोशी, वरिष्ठ पत्रकार अजय उप्रेती, समाजसेवी बलवंत संभल, संस्था उपाध्यक्ष योगेश बुधलाकोटी, सचिव सुमित बिष्ट, कोषाध्यक्ष नवनीत चौहान, मार्गदर्शक कौस्तुभ चंदोला, पवन पाठक, डॉली अग्रवाल, पवन पाठक, पंकज गोस्वामी, राजेन्द्र प्रसाद, मेघा त्रिपाठी, नेहा बिष्ट, गिरीश सिंह खाती, ललित मोहन तिवारी व दीपू मेहरा सहित तमाम लोग उपस्तिथ थे।
संस्था अध्यक्ष रिम्पी बिष्ट ने बताया कि आज 21 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से मॉडलिंग में मिस उत्तराखंड, मिस्टर उत्तराखंड, क्वीन ऑफ कुमाऊ(कुमाऊनी महिला परिधान), उत्तराखंड सुपर मॉडल(किड्स फैशन शो),
डांस प्रतियोगिता में इंडियाज बेस्ट डांसर, उत्तराखंड बेस्ट डांसर, लिटिल चेम्प, डांस परवाने व सुपर मॉम होगा, जिसमे उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़ व हरियाणा के प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे है।


Spread the love
और पढ़े  घनसाली- Weather: गेंवाली में आकाशीय बिजली का कहर, महिला और युवती बेहोश
  • Related Posts

     देहरादून: सोमनाथ में PM के रोड शो में छाया दून का डमरू मंडल, प्रस्तुति से सभी का ध्यान खींचा

    Spread the love

    Spread the loveसोमनाथ अमृत महोत्सव में सोमवार को दून का भैरवनाथ डमरू मंडल छाया रहा। दून के डमरू मंडल ने न सिर्फ प्रस्तुति से सभी को अपनी ओर आकर्षित किया…


    Spread the love

    ऋषिकेश- तीर्थनगरी में 2100 से ज्यादा की बधाई नहीं ले सकेंगे किन्नर, मुंह मांगा पैसा मांगने पर था विवाद

    Spread the love

    Spread the loveनगर निगम में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कई प्रस्तावों पर मुहर लगी। तीर्थनगरी में अब शादी ब्याह, बालक के जन्म और अन्य त्योहारों पर किन्नर 2100…


    Spread the love