हल्द्वानी-  स्मार्ट मीटर लगाने से मना किया तो बुला ली पुलिस, बनभूलपुरा में पहली बार पहुंची ऊर्जा निगम की टीम

र्जा निगम की टीम ने बुधवार को बनभूलपुरा में मलिक का बगीचा लाइन नंबर एक एवं बाजार क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू करते ही लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इस पर ऊर्जा निगम के अधिकारियों को पुलिस की मदद लेनी पड़ी। पुलिस की मौजूदगी में टीम ने 67 उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाए।

एसडीओ मनीष जोशी ने बताया कि बनभूलपुरा क्षेत्र में पहली बार पुलिस की मौजूदगी में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार से स्मार्ट मीटर के साथ आर्म्ड सर्विस केबल लगाने का काम भी किया जाएगा ताकि बिजली चोरी पर सख्ती से अंकुश लगाया जा सके। इस केबल के लगने के बाद उपभोक्ता मीटर से पहले लाइन में कट नहीं लगा पाएगा। टीम में जेई अरुण गिरी, मो. शाकिब, विनोद चंद्र पाठक व स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड: केदारनाथ और बदरीनाथ के रास्ते को जोड़ने वाला पुल तैयार, लोड टेस्ट हुआ सफल, जल्द शुरू होगी आवाजाही
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…