हल्द्वानी: बैणी सेना पर सवाल…कूड़े के यूजर चार्ज की रसीदें 3 साल से नहीं कराईं जमा, मेयर-नगर आयुक्त ने ली बैठक

Spread the love

ल्द्वानी नगर निगम की बैंणी सेना की ओर से कूड़े के यूजर चार्ज की रसीदें तीन साल से जमा नहीं की गई हैं। शुल्क जमा करने का भी कोई समय निर्धारित नहीं है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निगम प्रशासन ने बैंणी सेना की माॅनिटरिंग के लिए सिटी मिशन मैनेजर को नियुक्त कर दिया है।

 

नगर निगम प्रशासन ने वर्ष 2022 में कूड़े का यूजर चार्ज वसूलने के लिए बैंणी सेना तैयार की थी। इसमें स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं 400 से 500 महिलाओं को शामिल किया गया। बैंणी सेना की मानिटरिंग के लिए प्रोजेक्ट मैनेजर भी तैनात किया गया था। शुरुआत में एक महीने में बैंणी सेना ने बेहतर कार्य करते हुए 35 लाख तक की आय अर्जित की थी। लंबे समय तक यह सिलसिला चलता रहा। इसके लिए बैंणी सेना की सराहना के साथ ही पुरस्कृत भी किया गया लेकिन अब आय में तीन से चार लाख रुपये प्रतिमाह की गिरावट आ गई है।

 

हर माह की 10 तारीख तक जमा करना होगा शुल्क और रसीदें
इस पर मेयर गजराज सिंह बिष्ट और नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बुधवार को निगम सभागार में बैंणी सेना की बैठक ली। उन्होंने बैंणी सेना में शामिल महिलाओं को पारदर्शिता से काम करने की हिदायत दी। साथ ही बैंणी सेना की माॅनिटरिंग के लिए सिटी मिशन मैनेजर डॉ.आईपी पंत को नामित किया गया। साथ ही महीने की 10 तारीख को वसूले गए शुल्क और रसीद जमा कराने के निर्देश दिए।

यूजर चार्ज न देने वालों की तैयार होगी सूची
बैंणी सेना की बैठक में किरायेदारों के कूड़े का यूजर चार्ज न दिए जाने का मामला उठाया गया। इस पर नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने ऐसे लोगों की सूची बनाने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस सत्यापन से ऐसे लोगों का मिलान करने के लिए भी कहा। सत्यापन की तिथि से ही उनसे शुल्क वसूला जाएगा। निगम से मिली जानकारी के अनुसार शहर में करीब एक लाख लोग रोजाना वाहनों को कूड़ा दे रहे हैं लेकिन इनमें से करीब 70 हजार लोग ही शुल्क अदा कर रहे हैं।

बैंणी सेना की बैठक लेकर पारदर्शिता से काम करने के लिए कहा गया है। सिटी मिशन मैनेजर अब नियमित मानिटरिंग करेंगे। – गजराज सिंह बिष्ट, मेयर

और पढ़े  रुद्रप्रयाग- मुनकटिया में पत्थर गिरने से पैदल मार्ग बाधित, मलबा हटाने में जुटीं टीमें, आवाजाही रोकी गई

Spread the love
  • Related Posts

    टनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से, तराई क्षेत्र की मांग हुई पूरी

    Spread the love

    Spread the loveटनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से शुरू हो रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह रेल सेवा उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में…


    Spread the love

    बाजपुर- चोरों का बोलबाला…ताला तोड़कर उड़ा ले गए जेवरात, सुबह परिजनों ने देखा तो उड़ गए होश

    Spread the love

    Spread the loveबाजपुर के बरहैनी बुक्साड गांव में एक मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और पांच हजार नकदी लेकर चोर फरार हो गए। परिजनों को सोमवार सुबह ताला…


    Spread the love