देहरादून- सेब के कोल्ड स्टोरेज के लिए 4 करोड़ तक अनुदान देगी सरकार, किसानों को फसल का मिलेगा उचित दाम

 

प्रदेश में सेब के कोल्ड स्टोरेज (शीतगृह) के लिए सरकार चार करोड़ रुपये तक अनुदान देगी। वहीं, सहकारी संस्थानों को इसके लिए पांच करोड़ 60 लाख रुपये तक अनुदान मिलेगा। इसके अलावा सरकार की रोपवे निर्माण की भी योजना है। भंडारण की उचित व्यवस्था और जगह-जगह रोपवे बनने से किसानों को उनकी फसल का उचित दाम मिल सकेगा।

राज्य की जलवायु सेब के उत्पादन के लिए अनुकूल है। राज्य में उत्तरकाशी, देहरादून का चकराता, चमोली, टिहरी, अल्मोड़ा एवं नैनीताल में सेब का उत्पादन किया जा रहा है लेकिन भंडारण की उचित व्यवस्था न होने और परिवहन में देरी से किसानों को सेब के उचित दाम नहीं मिल पा रहे हैं।

 

यही वजह है कि कई बार उन्हें मजबूरन इसे औने-पौने दाम पर बेचना पड़ता है। परिवहन में देरी से सेब की गुणवत्ता घट जाती है। जिसे देखते हुए सरकार ने सेब की तुड़ाई के बाद इसके प्रबंधन के लिए योजना तैयार की है।

और पढ़े  उत्तराखंड: अब हरिद्वार में भी होगी मखाने की खेती, 120 बीघा में पायलट प्रोजेक्ट, 40% अनुदान
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…