उत्तराखंड- बोर्ड परीक्षाएं सिर पर, SIR ड्यूटी में शिक्षक, पाठ्यक्रम पूरा कराने का दबाव

 

 

उत्तराखंड बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं सिर पर हैं इसके बावजूद शिक्षकों की एसआईआर डयूटी लगा दी गई है। राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व प्रांतीय महामंत्री डॉ. सोहन माजिला के मुताबिक एक ही स्कूल से तीन से चार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।

शिक्षक संघ के पूर्व प्रांतीय महामंत्री के मुताबिक शिक्षकों पर एक तरफ छात्र-छात्राओं का पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, दूसरी तरफ एक ही स्कूल से तीन से चार शिक्षकों को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण संबंधी काम में लगाया गया है।

 

इससे शिक्षकों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि पूर्व में शासन ने आदेश जारी किया था कि किसी भी शिक्षक को गैर शैक्षणिक कार्य में नहीं लगाया जाएगा लेकिन शासन का आदेश भी ताक पर रख दिया गया है। शिक्षकों की एसआईआर डयूटी से स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित न हो इसे ध्यान में रखते हुए इस संबंध में जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किया जाएगा। -डॉ. धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री

और पढ़े  उत्तराखंड मौसम- मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी, आज इन जिलों में सतर्क रहने की सलाह
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…