देहरादून: पत्रकार पंकज मिश्रा का दोबारा हुआ पोस्टमार्टम, हत्या के आरोप में 2 लोग गिरफ्तार

Spread the love

 

त्रकार पंकज मिश्रा की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक पत्रकार अमित सहगल और उसके मुंबई निवासी दोस्त पार्थोशील को बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस ने दोनों से पूरे दिन पूछताछ की। पता चला कि दोनों आरोपी घटना के एक दिन पहले मिश्रा के घर गए और उनके साथ मारपीट की। आरोपी वहां से मिश्रा और उनकी पत्नी के फोन भी अपने साथ लेकर आए थे। उधर, बुधवार को मिश्रा के शव का दोबारा डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। मृत्यु की वजह स्पष्ट न होने के कारण डॉक्टरों ने फिर से विसरा सुरक्षित रखने की सलाह दी है।

 

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि दून विहार क्षेत्र के घर में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। मौके पर राजपुर थाना पुलिस पहुंची तो पता चला कि यह घर स्वतंत्र पत्रकार पंकज मिश्रा का है जो यहां किराए पर रहते हैं। पंकज मिश्रा फर्श पर पड़े हुए थे। एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

आवश्यक कार्रवाई के बाद उनका पोस्टमार्टम कराया गया लेकिन मृत्यु की वजह स्पष्ट नहीं हुई। एसएसपी ने बताया कि पंकज मिश्रा के भाई लखनऊ निवासी अरविंद मिश्रा व अन्य परिजनों ने उनसे मुलाकात की थी। बताया था कि सोमवार रात को अनारवाला कैंट निवासी अमित सहगल और उसका दोस्त मुंबई निवासी पार्थोशील पंकज मिश्रा के घर आए थे। 

आरोप है कि इन दोनों ने पंकज मिश्रा के साथ गाली गलौज की और फिर मारपीट करने लगे। कुछ देर बाद दोनों ने मिश्रा और उनकी पत्नी का फोन छीन लिया। इस पर दोनों के खिलाफ हत्या, मोबाइल चोरी, घर में घुसकर हमला करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। परिजनों ने यह भी मांग की कि मिश्रा का दोबारा पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया जाए। परिजनों की मांग पर दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया।

और पढ़े  हरिद्वार में इलेक्ट्रिकल गुड्स निर्माता कंपनी पर GST का छापा, 14 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी

इसके बाद अमित सहगल और पार्थोशील को पूछताछ के लिए बुलाया गया। गहन पूछताछ के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में परिजनों और आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। मौके पर फोरेंसिक जांच कराने के बाद वहां के सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है। सहगल एक न्यूज पोर्टल भी चलाता है।


Spread the love
  • Related Posts

    टनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से, तराई क्षेत्र की मांग हुई पूरी

    Spread the love

    Spread the loveटनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से शुरू हो रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह रेल सेवा उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में…


    Spread the love

    बाजपुर- चोरों का बोलबाला…ताला तोड़कर उड़ा ले गए जेवरात, सुबह परिजनों ने देखा तो उड़ गए होश

    Spread the love

    Spread the loveबाजपुर के बरहैनी बुक्साड गांव में एक मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और पांच हजार नकदी लेकर चोर फरार हो गए। परिजनों को सोमवार सुबह ताला…


    Spread the love