हल्दूचौड़- फिर उठी हल्दूचौड़ में छतरी चौराहे की मांग

Spread the love

लालकुआं-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर हल्दूचौड़ क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से निजात दिलाने के लिए अब जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मुखर हो गए हैं। पूर्व विधायक नवीन दुम्का, ग्राम प्रधान रुक्मणि नेगी और समाजसेवी पीयूष जोशी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में छतरी चौक निर्माण और दोनों ओर सर्विस रोड बनाने की मांग उठाई है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि हल्दूचौड़ चौराहा दर्जनों गांवों के टर्मिनल की तरह संचालित होता है। यहां से रोज़ाना स्कूली बच्चे, किसान, बुजुर्ग और व्यापारी राष्ट्रीय राजमार्ग पार करते हैं लेकिन न तो सुरक्षित क्रॉसिंग है और न ही सर्विस रोड। इस कारण लोगों की जान जोखिम में रहती है। इधर पूर्व विधायक नवीन दुमका ने कहा कि यह मुद्दा आम जनता के हित से जुड़ा हुआ है। ग्राम प्रधान रुक्मणि नेगी ने कहा कि महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग हर दिन खतरे के बीच सफर करने को मजबूर हैं। समाजसेवी पीयूष जोशी ने चेतावनी दी कि शीघ्र छतरी चौक और सर्विस रोड का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन छेड़ा जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून - अवैध रूप से शराब पीने-पिलाने पर कार्रवाई, होटल मालिक गिरफ्तार, पुलिस ने हिरासत में लिए 79 लोग
  • Related Posts

    टनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से, तराई क्षेत्र की मांग हुई पूरी

    Spread the love

    Spread the loveटनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से शुरू हो रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह रेल सेवा उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में…


    Spread the love

    बाजपुर- चोरों का बोलबाला…ताला तोड़कर उड़ा ले गए जेवरात, सुबह परिजनों ने देखा तो उड़ गए होश

    Spread the love

    Spread the loveबाजपुर के बरहैनी बुक्साड गांव में एक मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और पांच हजार नकदी लेकर चोर फरार हो गए। परिजनों को सोमवार सुबह ताला…


    Spread the love