हरिद्वार: मदरसे में पढ़ने वाले 4 नाबालिग छात्र लापता,अपहरण की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज, तलाश में जुटी टीमें

 

 

हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में मदरसे में पढ़ने वाले चार नाबालिग छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस की अलग-अलग टीमें चारों की तलाश में बाहर भेजी गई हैं।

पुलिस के अनुसार, अलावलपुर पथरी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 14 दिसंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे उनका 15 वर्षीय बेटा बिना बताए घर से कहीं चला गया। उसके साथ उसके तीन साथी दोस्त भी थे। सभी मदरसे में पढ़ाई कर हाफिज का कोर्स कर रहे थे। जब एक साथ चारों लापता हुए तो उनकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन चारों का कुछ पता नहीं चल पाया।

आसपास पूछताछ की तो पता चला कि चारों बच्चे उसी दिन शाम करीब 3:30 बजे ऐथल रेलवे स्टेशन से किसी ट्रेन में सवार होकर कहीं चले गए। इसके बाद सोमवार की शाम पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि रेलवे स्टेशनों और संभावित स्थानों पर किशोरों की तलाश की जा रही है। अलग-अलग टीमें उत्तर प्रदेश व अन्य जगहों पर रवाना की गई हैं।

और पढ़े  ऋषिकेश एम्स नियुक्ति फर्जीवाड़ा: 5 आरोपियों की जमानत खारिज, नौकरी दिलाने के नाम पर की थी ठगी
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…