नैनीताल- रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य…पर्यटकों के लिए अच्छी खबर, होटलों में अब नहीं चलेगी दरों की मनमानी

पारदर्शिता व पर्यटकों की सुविधा के लिए जिले के सभी होटलों और उनकी वेबसाइटों पर रेट लिस्ट जारी करना अनिवार्य होगा। पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से यह फैसला किया है। नैनीताल जिले के 50 फीसदी से अधिक होटलों और उनकी वेबसाइटों पर उनके टैरिफ पूरी जानकारी के साथ मौजूद नहीं हैं। ऐसे में होटल या गेस्ट हाउसों में संचालक सुबह व शाम अपने होटल के कमरों की दर बदल देते हैं। सुबह से शाम तक होटलों के कमरों के रेट बदलने की शिकायतें मिलते रहती हैं।

इसे देखते हुए जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से होटलों प्रबंधन की मनमानी पर लगाम कसने की कार्रवाई की जा रही है। एडीएम विवेक राय और जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि जिले के सभी होटलों में व उनकी वेबसाइट पर कमरों की दरों को अंकित किया जाएगा। ऐसा नहीं करने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

क्रिसमस व नव वर्ष के जश्न के लिए तैयार हो रहा नैनीताल
क्रिसमस और नए वर्ष के जश्न के लिए नैनीताल तैयार हो रहा है। इस बार होटल एसोसिएशन की ओर से मॉल रोड पर जगह-जगह मनोरंजन प्वाइंट तैयार किए जाएंगे। इससे पर्यटक यहां जश्न के साथ ही फोटो व वीडियोग्राफी कर सकेंगे। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मॉल रोड को बिजली की मालाओं के सजाया जाएगा।

 

 

क्रिसमस और नव वर्ष के जश्न को मनाने के लिए देश के विभिन्न प्रांतों से हजारों पर्यटक नैनीताल पहुंचते हैं। ऐसे में इस बार होटल एसोसिएशन ने सैलानियों के जश्न को खास बनाने के इंतजाम किए हैं। मॉल रोड को बिजली की मालाओं से सजाया जा रहा है। म्यूजिक सिस्टम, फायर कैंप के अलावा मनोरंजन प्वाइंट बनाए जा रहे हैं ताकि पर्यटक एक स्थान पर रहकर जश्न मना सकें। एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि मनोरंजन प्वाइंट बनाने के लिए मॉल रोड पर स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं।

और पढ़े  स्टेडियम में शराब पीकर हुड़दंग: नशामुक्त हरियाणा की थीम वाली क्रिकेट लीग में छलके जाम, तीन कलाकारों का चालान
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…