BJP NEW President: जेपी नड्डा और शाह ने की नितिन नबीन की ताजपोशी, कई शीर्ष नेता रहे मौजूद

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन की ताजपोशी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में की गई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नितिन नबीन को पटका पहनाकर और गुलदस्ता देकर उनकी ताजपोशी की।

 

बधाई देने वालों का लगा तांता
वहीं इसके बाद पार्टी कार्यालय में तमाम भाजपा नेताओं ने नितिन नबीन को पार्टी के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी है। बता दें कि नितिन नवीन का जन्म 23 मई 1980 हो हुआ था। नितिन को जब कार्यकारी अध्यक्ष बने तो उनकी उम्र 45 साल है और भाजपा की उम्र भी इतनी ही है।

 

नियुक्ति पर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया
नितिन नबीन के भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, ‘उन्हें संगठनों और सरकार दोनों में अनुभव है, और वे बहुत ही सरल व्यक्ति हैं, लेकिन साथ ही अविश्वसनीय रूप से मेहनती भी हैं।’ वहीं भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘नितिन नबीन को बधाई। वे एक विनम्र और समर्पित कार्यकर्ता हैं। वे पांच बार विधायक रह चुके हैं… उन्होंने अपने परिश्रम से जो मुकाम हासिल किया है, उसी वजह से पार्टी ने इस समर्पित कार्यकर्ता को सम्मानित किया है, और ऐसा सिर्फ भाजपा में ही संभव है।’ पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने इस पर कहा, ‘हम सभी खुश हैं। एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी का अनुभव है, तो दूसरी तरफ युवा अध्यक्ष की ऊर्जा। इन दोनों के बल पर हम एक नए भारत को देखेंगे। भारत हर दिशा में प्रगति कर रहा है… इस अध्यक्ष के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार सत्ता से बेदखल हो जाएगी।’

और पढ़े  भाजपा के शीश महल 2.0 के दावों पर आप बोली- केजरीवाल के घर की तस्वीरें फर्जी,CM और एलजी को अपना घर खोलने की दी चुनौती

 

दिल्ली पहुंचने पर भव्य स्वागत
इससे पहले दिल्ली में बिहार के मंत्री नितिन नबीन का पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर शानदार स्वागत किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली पहुंचने पर एयरपोर्ट पर नितिन नबीन का स्वागत किया था। बिहार में नितिन नबीन की छवि साफ-सुथरे और संगठन में बेहतर पकड़ वाले नेता की है।


Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली- एयरपोर्ट पर हादसा: टेकऑफ के दौरान स्विस एयर विमान के इंजन में लगी आग, छह यात्री घायल

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर स्विस एयर की फ्लाइट एलएक्स 147 के टेकऑफ के दौरान उसके इंजन में अचानक खराबी आ गई और आग लग गई। इस घटना में…


    Spread the love

    ट्रंप पर हमले पर पीएम मोदी ने जताई चिंता- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन डीसी में हुई सुरक्षा घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह जानकर राहत मिली है कि डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी और…


    Spread the love