Messi: दिल्ली में मेसी की जय शाह से मुलाकात, ICC अध्यक्ष ने टी20 विश्व कप के लिए दिया निमंत्रण

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी आज दिल्ली में हैं और यह उनके GOAT इंडिया टूर का तीसरा और अंतिम दिन है। अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहे इस कार्यक्रम में मेसी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह से मुलाकात की। इस दौरान शाह ने दिग्गज फुटबॉलर को अगले साल भारत में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए निमंत्रण दिया और टिकट भेंट की।

 

शाह ने टी20 विश्व कप 2026 की टिकट भेंट की
भारत दौरे के आखिरी दिन मेसी दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उनके साथ लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल भी मौजूद रहे। तीनों ने आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली से मुलाकात की। शाह ने तीनों को भारतीय जर्सी भेंट की। इसके अलावा उन्हें भारत और अमेरिका के बीच 7 फरवरी को होने वाले टी20 विश्व कप मुकाबले के लिए निमंत्रण दिया।

 

प्रशंसकों को दिल से धन्यवाद’
मेसी ने कहा, ‘भारत में इन दिनों आपने हम पर जो प्यार लुटाया, उसके लिए दिल से धन्यवाद। हमारे लिए यह अनुभव सचमुच बेहद खास रहा। भले ही यह सफर बहुत छोटा और काफी व्यस्त था, लेकिन इतना सारा प्यार मिलना अद्भुत था। मुझे पहले से पता था कि भारत में हमारे लिए स्नेह है, लेकिन इसे करीब से महसूस करना वाकई अविश्वसनीय रहा। इन दिनों आपने हमारे लिए जो कुछ भी किया, वह हैरान करने वाला था। यह सब एक तरह की खूबसूरत दीवानगी जैसा था। आप सभी के इस प्यार के लिए शुक्रिया। हम जरूर किसी दिन फिर लौटेंगे, शायद कोई मैच खेलने के लिए या किसी और मौके पर, लेकिन इतना तय है कि हम दोबारा भारत आएंगे। बहुत-बहुत धन्यवाद, शुक्रिया।’

और पढ़े  दिल्ली CJP प्रदर्शन: आम लोगों के लिए राहत भरी खबर, खुल गए राजधानी के कई रास्ते, ट्रैफिक सामान्य
  • Related Posts

    प्रदर्शन पड़ा भारी: 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए आशुतोष रांका और सौरव दास

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर मंगलवार को हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया…

    दिल्ली: CJP नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पहली बार ट्रेस पासिंग का मामला, कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी

    दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं सौरव दास, आशुतोष रांका और पार्टी के अन्य सदस्यों के खिलाफ बिना इजाजत जंतर-मंतर इलाके में घुसने के आरोप में प्राथमिकी…