लाल किला धमाका: NIA ने शोएब और डॉ. नसीर बिलाल मल्ला को कोर्ट में किया पेश, दोनों की हिरासत 4  दिन बढ़ी

पटियाला हाउस कोर्ट ने सोमवार को रेड फोर्ट बम विस्फोट मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों फरीदाबाद निवासी शोएब और जम्मू-कश्मीर के बारामूला निवासी डॉ. नसीर बिलाल मल्ला की एनआईए हिरासत को चार दिन और बढ़ा दिया।

जांच एजेंसी एनआईए ने दोनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट में पेश किया। मीडिया को कार्यवाही की कवरेज से दूर रखा गया। आरोपियों को प्रधान सत्र न्यायाधीश अंजू बाजाज चंदना के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने एनआईए की मांग पर शोएब और डॉ. मल्ला को चार दिन की अतिरिक्त हिरासत में भेज दिया।

 

शोएब की पिछली 10 दिन की हिरासत 5 दिसंबर को दी गई थी, जबकि डॉ. नसीर बिलाल मल्ला की सात दिन की हिरासत 9 दिसंबर को मंजूर की गई । एनआईए के एक प्रवक्ता ने पहले कहा था कि फरीदाबाद के धौज गांव निवासी सोयब ने 10 नवंबर को रेड फोर्ट के बाहर हुंडई आई20 कार में विस्फोट करने वाले मृत आतंकी उमर-उन-नबी को लॉजिस्टिकल सपोर्ट प्रदान किया था। यह विस्फोट 15 लोगों की मौत और कई घायलों का कारण बना था।

डॉ. नसीर बिलाल मल्ला इस मामले में एनआईए द्वारा गिरफ्तार आठवां आरोपी है। वह जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा पकड़े गए ‘व्हाइट कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा है। एनआईए ने 9 दिसंबर को दिल्ली से उसे गिरफ्तार किया था और मुख्य साजिशकर्ता बताया था। जांच में पता चला है कि मल्ला ने मृत आरोपी उमर-उन-नबी को जानबूझकर आश्रय दिया, लॉजिस्टिकल मदद की और आतंकी हमले से जुड़े सबूतों को नष्ट किया।

और पढ़े  दिल्ली: आज इन मार्गों पर जारी रहेगा डायवर्जन, 30 जगहों पर असर, पुलिस ने गैर-जरूरी यात्रा से बचने की दी सलाह
  • Related Posts

    प्रदर्शन पड़ा भारी: 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए आशुतोष रांका और सौरव दास

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर मंगलवार को हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया…

    दिल्ली: CJP नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पहली बार ट्रेस पासिंग का मामला, कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी

    दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं सौरव दास, आशुतोष रांका और पार्टी के अन्य सदस्यों के खिलाफ बिना इजाजत जंतर-मंतर इलाके में घुसने के आरोप में प्राथमिकी…