देहरादून- Cabinet Decision: रिस्पना और बिंदाल एलिवेटेड परियोजना में जीएसटी और रॉयल्टी की मिलेगी छूट

हर में प्रस्तावित रिस्पना एवं बिंदाल एलिवेटेड परियोजनाओं (चार लेन) के निर्माण कार्यों के लिए जीएसटी और रॉयल्टी में छूट मिलेगी। धामी कैबिनेट में इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। पूरी परियोजना में जीएसटी में 525 करोड़ और रॉयल्टी में 46 करोड़ की छूट का अनुमान है।

कैबिनेट में आए प्रस्ताव में कहा गया कि देहरादून शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए प्रस्तावित रिस्पना एवं बिंदाल ऐलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना का निर्माण एनएचएआई की ओर से किया जाना है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने दोनों परियोजनाओं के सिविल निर्माण कार्य में पूरे व्यय भार को वहन करने पर इस प्रतिबंध के साथ सहमति व्यक्त की है कि राज्य सरकार भूमि अधिग्रहण, यूटीलिटी शिफ्टिंग का व्यय भार खुद वहन करेगी।

और पढ़े  हरिद्वार: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन पहुंचे डाम कोठी, कुंभ मेला कार्यों का करेंगे निरीक्षण
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…