देहरादून- Cabinet Decision: रिस्पना और बिंदाल एलिवेटेड परियोजना में जीएसटी और रॉयल्टी की मिलेगी छूट

शहर में प्रस्तावित रिस्पना एवं बिंदाल एलिवेटेड परियोजनाओं (चार लेन) के निर्माण कार्यों के लिए जीएसटी और रॉयल्टी में छूट मिलेगी। धामी कैबिनेट में इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। पूरी परियोजना में जीएसटी में 525 करोड़ और रॉयल्टी में 46 करोड़ की छूट का अनुमान है।

कैबिनेट में आए प्रस्ताव में कहा गया कि देहरादून शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए प्रस्तावित रिस्पना एवं बिंदाल ऐलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना का निर्माण एनएचएआई की ओर से किया जाना है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने दोनों परियोजनाओं के सिविल निर्माण कार्य में पूरे व्यय भार को वहन करने पर इस प्रतिबंध के साथ सहमति व्यक्त की है कि राज्य सरकार भूमि अधिग्रहण, यूटीलिटी शिफ्टिंग का व्यय भार खुद वहन करेगी।

और पढ़े  बर्फीली ढलानों से रोमांचक सफर तक:12 महीने गुलजार रहेगा उत्तराखंड का पर्यटन, औली में शुरू होंगे विंटर गेम्स
  • Related Posts

    बर्फीली ढलानों से रोमांचक सफर तक:12 महीने गुलजार रहेगा उत्तराखंड का पर्यटन, औली में शुरू होंगे विंटर गेम्स

    चारधाम यात्रा के बाद अब उत्तराखंड में पर्यटन का नया सीजन शीतकाल में भी रफ्तार पकड़ेगा। बर्फ से लकदक पहाड़, रोमांचक साहसिक गतिविधियां और आध्यात्मिक स्थलों की यात्रा पर्यटकों को…

    पटाखे का लालच देकर कर दी हैवानियत: उत्तराखंड में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश

    काशीपुर आईटीआई क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने आठ साल की मासूम बच्ची को पटाखे दिलाने का लालच दिया और झाड़ियों में…