उत्तराखंड हाईकोर्ट- छात्रवृत्ति घोटाले में निचली अदालत में चल रही कार्यवाही पर लगाई रोक, 12 फरवरी को अगली सुनवाई होगी

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई के बाद समन आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के बाद निचली अदालत में चल रही कार्यवाही पर रोक लगाते हुए 12 फरवरी की तिथि नियत करते हुए सरकार को जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार जगमोहन सिंह कफोला ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि वे डिप्टी डायरेक्टर सोशल वेलफेयर डायरेक्टोरेट हल्द्वानी जिला नैनीताल में कार्यरत है। याचिकाकर्ता की ओर से निचली अदालत के 18 जून 2021 को जारी समन आदेश को चुनौती दी थी।

 

याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि उस पर आरोप है कि उसने मिली भगत कर छात्र-छात्रओं का भौतिक सत्यापन ना कर छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति की धनराशि जारी कर दी जबकि याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि ततसमय लागू शासनादेश एवं नियमों के अनुसार छात्रवृत्ति की धनराशि वितरित की गई थी। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि उसे इस मामले में झूठा फंसाया गया है।

और पढ़े  उत्तराखंड हाईकोर्ट- HC का बड़ा फैसला: स्पाइनल दिव्यांगता को आरक्षण में शामिल करने के निर्देश, भर्ती पर रोक
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 15 आवासीय परियोजनाएं तैयार, अंतिम चरण में पहुंचा काम, 12,856 को मिलेगा अपना घर

    उत्तराखंड में पीएम आवास योजना के तहत 12,856 आवासीय परियोजनाएं तैयार हो गई हैं। इनकी फिनिशिंग व मूलभूत सुविधाओं का काम प्रक्रिया में है। एक से दो माह के भीतर…

    शारदीय नवरात्र: मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा का उत्सव नवरात्र आज से शुरू गया है। इसको लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। नवरात्र के पूरे नौ दिन देवभूमि उत्तराखंड…