एक्‍शन मोड में योगी सरकार, देर रात हटाए गए बांदा के डीएम, एएसपी सस्‍पेंड ..

एक्‍शन मोड में योगी सरकार, देर रात हटाए गए बांदा के डीएम, एएसपी सस्‍पेंड
शिकायतों और अनियमितताओं को लेकर योगी सरकार लगातार एक्‍शन मोड में है। बताया जा रहा है कि प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के कामकाज की लगातार समीक्षा हो रही है। इसी क्रम में सोमवार की देर रात सरकार ने बांदा के जिलाधिकारी का तबादला करते हुए नए डीएम की तैनाती कर दी। इसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक महेन्‍द्र प्रताप सिंह को सस्‍पेंड कर दिया गया है।
बांदा के जिलाधिकारी पद से ट्रांसफर कर आनंद कुमार सिंह द्वितीय को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा, लखनऊ बनाया गया है। उनकी जगह पर विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा रहे अनुराग पटेल को बांदा का नया डीएम बनाया गया है। उधर, महेंद्र प्रताप चौहान को सस्‍पेंड किए जाने के बाद पीएसी सीतापुर में तैनात रहे लक्ष्मी निवास मिश्र को बांदा में एएसपी के पद पर तैनाती दी गई है।

और पढ़े  UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र
  • Related Posts

    ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन केस: तेज रफ्तार कार ने 5 छात्रों को मारी टक्कर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क पर जा रहे पांच छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर…

    पति ने बैडरूम में लगवाया कैमरा, लाइव देखती है सास, इसलिए रख दी देवर से सबंध बनाने की शर्त

    एक मां ने अपनी बेटी के भविष्य को संवारने के लिए सारी जमापूंजी लगा दी लेकिन उसे क्या पता था कि जिस घर में वह अपनी लाडली को भेज रही…