लखनऊ : यूपी के इन इलाकों में अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी

Spread the love

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान बुन्देलखण्ड और ब्रज इलाके में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। बुधवार 15 सितम्बर को चित्रकूट, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, औरय्या, जालौलन, हमीरपुर, महोबा, झांसी व ललितपुर तथा आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान है।
इसी क्रम में गुरुवार 16 सितम्बर को फर्रुखाबाद, कन्नौज, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी व आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश हो सकती है। राज्य के कुछ हिस्सों में शुकवार 17 सितम्बर को भी कुछ स्थानों पर हल्की से सामान्य बारिश होने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उ.प्र. में अनेक स्थानों पर हल्की से सामान्य बारिश हुई या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं। कहीं-कहीं भारी बारिश भी हुई। इस अवधि में राज्य के अन्य इलाकों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ीं।
प्रदेश में सबसे अधिक पांच सेंटीमीटर बारिश सीतापुर के लहरपुर में दर्ज की गई। इसके अलावा सहारनपुर के देवबंद, बिजनौर के नजीबाबाद, एटा, सहारनपुर के रामपुर मनिहारन, बरेली में चार-चार, बलिया, कन्नौज के छिबरामऊ, जालौन के उरई में तीन-तीन, मुरादाबाद, प्रतापगढ़, बांदा के अतर्रा, जालौन के उरई में तीन-तीन, वाराणसी, बागपत के बड़ौत और हापुड़ में दो-दो सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई


Spread the love
और पढ़े  46 साल पुराने हत्या मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्रा दोषी करार, एमपी-एमएलए कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
  • Related Posts

    श्रम विभाग की बैठक में फैसला, प्रदेश में अब दो दिन वर्क फ्रॉम होम, अलग-अलग शिफ्ट में खुलेंगे ऑफिस

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश में बढ़ती लागत और गैस की कमी के चलते कई उद्योगों पर संकट गहराने लगा है। इसको लेकर श्रम विभाग की उच्च स्तरीय बैठक में महत्वपूर्ण फैसले…


    Spread the love

    13 लाख वाहनों के ट्रैफिक चालान माफ, UP सरकार के अध्यादेश पर सुप्रीम कोर्ट असंतुष्ट, जानें…

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश सरकार ने वर्ष 2023 में एक कानून बनाकर 1 जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2021 के बीच के लाखों लंबित यातायात मामलों को स्वतः समाप्त कर दिया।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *