हरिद्वार: मोर्चरी में रखे धर्मशाला मैनेजर के शव को चूहों ने कुतरा, लापरवाही पर आगबबूला हुए परिजन 

 

रिद्वार जिला अस्पताल की मोर्चरी में शुक्रवार रात से रखे एक शव को चूहों के कुतर दिए जाने की घटना ने स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को फिर कटघरे में खड़ा कर दिया। ज्वालापुर की पंजाबी धर्मशाला के मैनेजर लखन शर्मा उर्फ लकी (36) के चेहरे और आंख पर चोट जैसे निशान दिखने पर शनिवार सुबह परिजन आगबबूला हो गए। मौके पर हंगामा खड़ा हो गया।

परिजनों और अन्य लोगों ने कार्रवाई की मांग उठाई है। जनकारी के अनुसार, पंजाबी धर्मशाला में मैनेजर के रूप में कार्यरत लखन शर्मा की शुक्रवार शाम अचानक हृदयगति रुकने से मौत हो गई थी। परिजन देर शाम शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए लेकर पहुंचे थे, लेकिन समय बीत जाने के कारण प्रक्रिया अगले दिन सुबह के लिए टाल दी गई।

 

शव के चेहरे, सिर और एक आंख पर गहरे घाव
शनिवार सुबह जब परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए मोर्चरी पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। शव के चेहरे, सिर और एक आंख पर गहरे घाव के निशान थे। आसपास चूहे दौड़ते दिखे तो परिजनों को समझते देर नहीं लगी कि रात में शव को चूहों ने कुतर डाला है।

घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने मोर्चरी के बाहर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ उग्र नारेबाजी की। परिजनों का आरोप था कि मोर्चरी की सुरक्षा और सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है, जिससे शव तक सुरक्षित नहीं रह पा रहे।

 

हंगामे के दौरान भी काफी देर तक स्वास्थ्य विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे परिजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश और बढ़ गया। वे दोषियों पर कार्रवाई, मोर्चरी व्यवस्था की जांच और जिम्मेदार कर्मचारियों के निलंबन की मांग करते रहे।

और पढ़े  गौरीकुंड-केदारनाथ: चीरबासा पैदल मार्ग बहाल, 2 हजार तीर्थयात्री धाम रवाना, संवेदनशील स्थानों पर कर्मचारी तैनात
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…