देहरादून- अगले सप्ताह पेश होगा बिजली दरों में 16% बढ़ोतरी का प्रस्ताव, बोर्ड बैठक में होगा फैसला

यूपीसीएल बिजली दरों में करीब 16 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव अगले सप्ताह नियामक आयोग के समक्ष पेश करेगा। बोर्ड बैठक में मुहर लगने के बाद इसकी पिटीशन तैयार की जा रही है। इस बार यूपीसीएल बीते नौ साल में हुए खर्चों का पैसा मांगेगा। निमग ने ट्रूअप के अलावा करीब ढाई प्रतिशत की बढ़ोतरी मांगी है।

 

वैसे तो यूपीसीएल को 30 नवंबर तक अपनी याचिका दाखिल करनी थी लेकिन इसमें देरी के चलते निगम ने नियामक आयोग से 17 दिसंबर तक का समय मांगा था। अब यूपीसीएल की बोर्ड बैठक में पिटीशन को स्वीकृति देते हुए 2000 करोड़ के गैप की भरपाई कराने का फैसला हुआ है। लिहाजा, इससे बिजली दरों में करीब 16% की बढ़ोतरी हो जाएगी।

 

यूपीसीएल ने वित्तीय वर्ष 2016-17 से लेकर 2024-25 तक जो भी कार्य कराए हैं, उनका पूंजीकरण नियामक आयोग ने मंजूर नहीं किया था। इस बार पिटीशन में इसके 976 करोड़ रुपये शामिल किए गए हैं। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष के ट्रू अप में कुल 1343 करोड़ रुपये की मांग की गई है।

कुल 2000 करोड़ की भरपाई के लिए यह पिटीशन फाइल की जा रही है। अगले सप्ताह 10 दिसंबर तक पिटीशन फाइल कर दी जाएगी। तीनों ऊर्जा निगमों की याचिकाओं का अध्ययन करने के बाद नियामक आयोग इस पर जनसुनवाई करेगा। इसके बाद फैसला देगा, जो एक अप्रैल से प्रदेशभर में लागू होंगी।

और पढ़े  देहरादून- दलेर मेहंदी विवाद: माफी मांगने के सवाल को टाल गए मंत्री उनियाल, बोले- तबीयत खराब थी तो बता देते
  • Related Posts

    देहारदून: यूकेडी ने विधानसभा चुनाव के लिए 16 सीटों पर प्रत्याशियों का किया एलान, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

    उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव 2017 के लिए 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। प्रेस क्लब में मीडिया से वार्ता करते हुए दल के केंद्रीय अध्यक्ष…

    बदरीनाथ हेलिकॉप्टर हादसा: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने जताया गहरा दुख, बोले-सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    ज्योतिष्पीठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ‘1008’ जी महाराज ने बदरीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे कर्नाटक के छह श्रद्धालुओं की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हुई मौत पर गहरा दुख जताया।…