अयोध्या- रामनगरी में हवाई सेवा सामान्य..7 जहाजों ने भरी उड़ान, इंडिगो की भी तीन फ्लाइटों का हुआ संचालन

 

 

रामनगरी अयोध्या स्थित महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को दिनभर उड़ानों का संचालन सामान्य रहा। सभी उड़ानें अपने तय समय पर टेक ऑफ की। सात प्रमुख उड़ानों का संचालन हुआ। इनमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद और हैदराबाद के लिए सेवाएं शामिल रहीं।

शनिवार दोपहर 12:50 बजे अकाशा एयर की फ्लाइट ओपी 1608 ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। इसके बाद दोपहर 1:15 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6ई6567 मुंबई के लिए रवाना हुई। दोपहर 2 बजे और 2:30 बजे इंडिगो की दो उड़ानें दिल्ली और बंगलूरू के लिए रवाना हुईं। शाम 3:40 बजे स्पाइसजेट की अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट अपने समय पर गई।

 

वहीं शाम 5 बजे हैदराबाद के लिए एक उड़ान गई। शनिवार की आखिरी फ्लाइट स्पाइसजेट की एसजी614 शाम 7:15 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। शुक्रवार को इंडिगो की पांच फ्लाइट निरस्त होने से यात्री परेशान हो गए थे। इसके बाद देर रात तक यात्रियों ने एयरपोर्ट हंगामा किया था। बाद में इंडिगो एयरलाइंस ने सभी के पैसा रिफंड किया।

 

समय पर गईं सभी उड़ानें

एयरपोर्ट डायरेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को पूरे दिन संचालन सामान्य रहा। सभी उड़ानें समय पर रहीं और किसी भी प्रकार की तकनीकी दिक्कत नहीं आई। इंडिगो की तीन जहाजों ने उड़ान भरी। रविवार को अन्य फ्लाइट तय समय से चलेंगी। इंडिगो को लेकर स्थिति कुछ साफ नहीं है।

और पढ़े  CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम
  • Related Posts

    UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र

    यूपी काडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया…

    CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे…