Update: अब घर बैठे नए आधार एप में बदलें मोबाइल नंबर-एड्रेस, किसी भी डॉक्यूमेंट की नहीं होगी जरूरत

Spread the love

धार कार्ड धारकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। UIDAI ने आधार एप में एक नया फीचर जोड़ दिया है, जिसकी मदद से यूजर्स अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर और एड्रेस समेत कई जानकारियों को घर बैठे ही अपडेट कर पाएंगे। यह सुविधा लंबे समय से यूजर्स की मांग में थी।

 

बता दें कि UIDAI ने एक महीने पहले ही नया आधार एप लॉन्च किया था। इसमें यूजर एक ही फोन में 5 लोगों के आधार रख सकते हैं।

 

2-स्टेप वेरिफिकेशन से जानकारियां होंगी अपडेट
नई सुविधा में 2-स्टेप वेरिफिकेशन के जरिए कई सारी जानकारियों को अपडेट किया जा सकेगा। इसमें मोबाइल नंबर, एड्रेस, नाम और ईमेल को अपडेट करने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए किसी और डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी। 2-स्टेप वेरिफिकेशन में OTP और फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया शामिल होगी। यह फीचर लागू होने के बाद मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए आधार केंद्रों पर जाने की जरूरत खत्म हो जाएगी।

 

ऐसे करना होगा Aadhar एप में लॉग-इन

  • सबसे पहले यूजर्स को Aadhar एप डाउनलोड करना होगा।
  • यहां यूजर्स को अपना आधार नंबर डालकर लॉगिन करना होगा।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वेरिफिकेशन के लिए OTP आएगा।
  • आगे इस्तेमाल के लिए 6 अंकों का लॉगिन PIN सेट करना होगा।

कैसे होगा मोबाइल नंबर अपडेट?

  • 6 अंकों का PIN डालकर आधार एप में लॉगिन करें।
  • स्क्रोल करके नीचे जाएं, सर्विसेज में ‘माय आधार अपडेट’ पर क्लिक करें।
  • सबसे पहले मोबाइल नंबर अपडेट का ही ऑप्शन आएगा, क्लिक करें।
  • यहां जरूरी डिटेल पढ़ें, कंटिन्यू पर क्लिक करें।
  • मौजूदा मोबाइल नंबर डालें, OTP वेरिफाई करें।
  • नया मोबाइल नंबर डालें OTP वेरिफाई करें।
  • फेस ऑथेंटिकेशन होगा, कैमरे में देखकर एक बार आंख बंद करें खोलें।
  •  अपडेट के लिए 75 रुपये की राशि जमा करने के बाद प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
और पढ़े  बंगाल से जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, बड़े आतंकी नेटवर्क की जांच शुरू

Spread the love
  • Related Posts

    पीओके में चुनाव: विरोध और बहिष्कार की अपील के बावजूद नवाज शरीफ की पार्टी PMLN को बढ़त

    Spread the love

    Spread the loveपाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की विधानसभा के चुनाव में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली है।…


    Spread the love

    इथियोपिया में भूस्खलन से 14 लोगों की मौत,कई लापता, इथियोपिया में धार्मिक आयोजन के समय तबाही

    Spread the love

    Spread the loveइथियोपिया के अमहारा क्षेत्र में सोमवार सुबह भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। कई लोगों…


    Spread the love