हरिद्वार: गंगा जी में विसर्जित हुईं धर्मेंद्र की अस्थियां,परिवार के इस सदस्य ने किया विसर्जन

Spread the love

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद देओल परिवार शोक में है। अब आज अभिनेता सनी देओल ने पिता धर्मेंद्र की अस्थियों को हरिद्वार में गंगा जी में प्रवाहित किया। सनी ने पूरी रीति-रिवाजों व पूजन के साथ गंगा जी में पिता की अस्थियों का प्रवाह किया। इस दौरान परिवार के बाकी लोग भी मौजूद रहे।

Dharmendra Ashes Immerse In Haridwar Sunny Deol Son Karan Deol Did Ritual Whole Deol Family Attend

 

करण देओल ने प्रवाहित की अस्थियां
अस्थि-विसर्जन की मुख्य प्रक्रिया सनी देओल के पुत्र करण देओल द्वारा की गई। जानकारी के मुताबिक, देओल परिवार आज सुबह करीब 11:00 बजे हरिद्वार के श्रवण नाथ नगर क्षेत्र स्थित पीलीभीत हाउस के घाट पर पहुंचा, पंडितों की उपस्थिति में धार्मिक संस्कारों के अनुसार अस्थियां गंगा में प्रवाहित की गईं।

 

24 नवंबर को 89 साल में हुआ धर्मेंद्र का निधन
लंबी बीमारी के बाद धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को मुंबई में हो गया था। वो 89 साल के थे। आने वाले 8 दिसंबर को धर्मेंद्र का 90वां जन्मदिन है, लेकिन अभिनेता अपने जन्मदिन को मनाने से पहले दुनिया को अलविदा कह गए। निधन से पहले धर्मेंद्र कई दिनों तक ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती रहे थे। इस दौरान उनकी हालत काफी नाजुक हो गई थी, लेकिन इसके बाद धर्मेंद्र डिस्चार्ज होकर घर पहुंच गए थे। लेकिन 24 नवंबर को अभिनेता इस दुनिया से हमेशा-हमेशा के लिए चले गए। धर्मेंद्र के निधन के बाद देओल परिवार ने मुंबई में एक प्रेयर मीट भी आयोजित की थी। इसमें इंडस्ट्री के तमाम सितारे शामिल हुए थे।


Spread the love
और पढ़े  टिहरी: केतन लाल प्रकरण, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों का धरना प्रदर्शन
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love