उत्तराखंड: राज्य के विभिन्न विभागों में 57 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 10 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 57 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों में मनोवैज्ञानिक, पर्यटन अधिकारी, कंप्यूटर प्रोग्रामर, प्रशिक्षक, अनुदेशक, कैमरा मैन, फोटो कॉपी मशीन ऑपरेटर, और जूनियर तकनीकी सहायक जैसे पद शामिल हैं।

आवेदन की प्रक्रिया 10 दिसंबर 2025 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2025 तय की गई है। उम्मीदवार आवेदन में संशोधन 3 से 5 जनवरी 2026 तक कर सकेंगे।

लिखित परीक्षा का आयोजन 9 मार्च 2026 से प्रस्तावित है। इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकता है।

और पढ़े  देहरादून: चिड़ियाघर में तेजस की एंट्री, बच्चों के लिए बना आकर्षण, CM धामी ने किया बाड़े का लोकार्पण
  • Related Posts

    CM योगी की मां पंचतत्व में विलीन: अंतिम परिक्रमा कर भावुक होकर मां को किया नमन, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे बेटों शैलेंद्र और…

    मां को अंतिम विदाई: पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावुक हुए CM योगी, कंधा देकर घर से अर्थी लेकर निकले

    उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पंचुर गांव से माता सावित्री देवी की शव यात्रा के साथ लक्ष्मणझूल कांडी सड़क मार्ग से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं। इससे…