देहरादून- रेलवे भर्ती परीक्षा नकल मामले में बड़ा खुलासा, हरियाणा के व्यक्ति से 4 लाख में हुई थी डील

 

रेलवे भर्ती बोर्ड की कंप्यूटर-आधारित परीक्षा में नकल के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  अभियुक्त के पास से परीक्षा में नकल के लिए लाई गई पर्ची बरामद हुई है। वहीं, प्रकरण में शामिल अन्य कई लोगों के नाम सामने आए हैं। बताया गया कि परीक्षा में पास कराने के एवज में गिरफ्तार अभियुक्त की हरियाणा में एक व्यक्ति से चार लाख रुपये में डील हुई थी।

प्रकरण में किसी संगठित गैंग के शामिल होने और परीक्षा में नकल के लिए प्राइवेट मैसेंजर एप का इस्तेमाल किया जाना भी सामने आया है।

 

बता दें कि यशवीर पुत्र स्व. गिरधारी निवासी ग्राम श्रीकोट पो. पुरोला जिला उत्तरकाशी (वेन्यू कमांडिंग आफीसर) ने  लिखित तहरीर दी कि दो दिसंबर को आईकैट सोल्यूशन परीक्षा केंद्र सहारनपुर रोड, पटेलनगर में भारतीय रेलवे बोर्ड की केंद्रीय ऑनलाइन परीक्षा में द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी विवेक(22) पुत्र साधुराम निवासी अचीना चरखी दादरी, हरियाणा की परीक्षा कक्ष में गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर तलाशी ली गई। इस दौरान उसके पास से एक नकल पर्ची बरामद हुई, जो उक्त परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान नकल करने के लिये अपने साथ लाया था। इसके आधार पर आरोपी युवक को  गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में उसने बताया कि परीक्षा में पास कराने के लिये हरियाणा में शर्मा नाम के एक व्यक्ति से उसकी चार लाख रुपये में बात हुई थी। उसके द्वारा परीक्षा से पूर्व परीक्षा केंद्र के पास तीन व्यक्तियों की पहचान बताते हुए अभियुक्त को उनसे मिलने के लिये कहा गया था। परीक्षा से पूर्व उक्त व्यक्तियों से मुलाकात के दौरान उनके द्वारा अभियुक्त के मोबाइल पर एक एप डाउनलोड करते हुए उस एप के माध्यम से परीक्षा से संबंधित उत्तर उसे एक पर्ची पर लिख कर दिये थे, जिसे वह अपने जैकेट के आस्तीन में छिपाकर अंदर ले गया था, लेकिन परीक्षा कक्ष में हुई चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।
प्रकरण में किसी संगठित गैंग का सम्मिलित होना और नकल के लिये प्राइवेट मैसेन्जर एप का प्रयोग किया जाना प्रकाश में आया है। प्रकरण से जुडे सभी पहलुओं तथा अभियुक्त से जुडे सभी लिंको पर पुलिस द्वारा गहनता से विवेचना की जा रही है।

और पढ़े  ड्राई डे के दिन नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…