नगर निगम उपचुनाव- 12 सीटों पर आए नतीजे..7 सीट पर खिला कमल, तीन पर aaP, कांग्रेस के खाते में एक 

Spread the love

दिल्ली नगर निगम के उपचुनाव में सभी 12 सीटों के नतीजे आ गए हैं। भाजपा ने कुल सात सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, आम आदमी पार्टी तीन सीटों पर जीती है। एक सीट शोएब इकबाल वाली पार्टी ने कब्जा जमाया है। वहीं, कांग्रेस ने भी एक सीट पर भाजपा को हराया है।

 

भाजपा के सुमेर कुमार गुप्ता ने चांदनी चौक से उपचुनाव जीता

चांदनी चौक से एमसीडी उपचुनाव जीते भाजपा के सुमेर कुमार गुप्ता ने कहा कि हम ट्रैफिक जाम, सीवर, बिजली और पानी से जुड़ी समस्याओं को हल करने के लिए काम करेंगे। सीएम ने चांदनी चौक के लिए 100 करोड़ रुपए का फंड देने का वादा किया था और हम इस फंड का इस्तेमाल इलाके के विकास के लिए सही तरीके से करेंगे, और चांदनी चौक का गौरव वापस लाएंगे।

 

भाजपा का दबदबा, आप को मिली तीन सीटें

एमसीडी उपचुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 12 सीटों में से सात पर जीत दर्ज की है।  वहीं, आम आदमी पार्टी ने तीन सीटों पर जीत हासिल की है, जो निगम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में सफल रही है। इसके अतिरिक्त, शोएब इकबाल की पार्टी ने एक सीट पर जीत दर्ज की है, जो दिल्ली के राजनीतिक समीकरणों में एक छोटे दल की भागीदारी को दर्शाता है। कांग्रेस ने भी इस उपचुनाव में एक सीट जीतकर अपनी उपस्थिति बनाए रखी है।

Delhi MCD Election Result: द्वारका से भी खिला कमल

द्वारका से बीजेपी ने जीत दर्ज की है, यहां से बीजेपी ने मनीषा देवी को टिकट दिया था और वहीं आम आदमी पार्टी ने राजबाला पर अपना भरोसा जताया था। लेकिन राजबाला इसमें नाकामयाब रहे। द्वारका की जनता ने मनीषा देवी को चुना है और इन दोनों के बीच जो वोटों का अंतर है वह 9100 है। यहां से 2022 में पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत पार्षद चुनी गई थी।

और पढ़े  आरबीआई ने लागू किए नए दिशा-निर्देश- ऑटो डेबिट नियम सख्त: ग्राहकों को अपने पैसे पर मिलेगा अधिक नियंत्रण

Delhi MCD Election Result 2025: नारायणा में चली आप की झाड़ू

नारायणा में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। यहां से राजन अरोड़ा ने भाजपा के उम्मीदवार चंद्रकांता को हराया है। इन दोनों के जो बीच का वोटो का अंतर है। वह बहुत ही काम है। जो वोट का अंतर है वह 148 है।

Delhi Election Result: जानें अब तक कौन सी पार्टी कितनी सीटें जीती

अब तक बीजेपी ने कुल छह सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं आम आदमी पार्टी ने अब तक दो पर जीत दर्ज की है। वहीं शोएब इकबाल की पार्टी ने एक सीट पर जीत दर्ज की है और कांग्रेस भी एक सीट जीती है। अभी दो सीट पर वोटों की गिनती हो रही है। इन दोनों ही सीटों पर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली- एयरपोर्ट पर हादसा: टेकऑफ के दौरान स्विस एयर विमान के इंजन में लगी आग, छह यात्री घायल

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर स्विस एयर की फ्लाइट एलएक्स 147 के टेकऑफ के दौरान उसके इंजन में अचानक खराबी आ गई और आग लग गई। इस घटना में…


    Spread the love

    ट्रंप पर हमले पर पीएम मोदी ने जताई चिंता- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन डीसी में हुई सुरक्षा घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह जानकर राहत मिली है कि डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी और…


    Spread the love