दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: प्रदर्शन के चलते आज इन रास्तों पर रहेगा असर, परेशानी से बचने को अपडेट जानकर ही निकलें

सेंट्रल पार्क, कनॉट प्लेस में कल शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित तिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके मद्देनजर दोपहर 03:00 बजे से ट्रैफिक आवाजाही प्रभावित रहेगी। कनॉट प्लेस और उसके आसपास की कुछ सड़कों पर असर पड़ने की संभावना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। लोगों को अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाने की सलाह दी गई है।

इन मार्गो में रहेगा डाइवर्जन 
संसद मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, शहीद भगत सिंह मार्ग, बसंत लेन, चेम्सफोर्ड रोड, मिंटो रोड, बाराखंभा रोड, कस्तूरबा गांधी मार्ग, तिलक मार्ग, सिकंदरा रोड, रेल भवन, रफी मार्ग, ‘सी’ हेक्सागोन, मंडी हाउस, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, गोल डाकखाना, अशोक रोड और टॉल्सटॉय मार्ग शामिल हैं।
छवि
ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपना मार्ग तय करें और अतिरिक्त समय लेकर निकलें। जहां संभव हो, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें और मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। वाहन चालकों को सड़क किनारे वाहन खड़ा न करने और निर्धारित पार्किंग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

प्रभावित होने की संभावना वाली सड़कें

  1. संसद मार्ग
  2. बाबा खड़क सिंह मार्ग
  3. शहीद भगत सिंह मार्ग
  4. बसंत लेन
  5. चेम्सफोर्ड रोड
  6. मिंटो रोड
  7. बाराखंबा रोड
  8. कस्तूरबा गांधी मार्ग
  9. रेल भवन
  10. रफी मार्ग
  11. सी-हेक्सागन
  12. मंडी हाउस
  13. पटेल चौक
  14. विंडसर प्लेस
  15. गोल डाक खाना
  16. अशोक रोड (जीपीओ से ‘C’ हेक्सागोन तक)
  17. तिलक मार्ग
  18. टॉलस्टॉय मार्ग
  19. सिकंदरा रोड

यात्रियों को सलाह-

  •  अपनी यात्रा की पहले से योजना बनाएं और यात्रा का अतिरिक्त समय रखें।
  •  जहां संभव हो सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।
  •  स्थल पर तैनात यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
  •  वाहनों को सड़क किनारे न खड़ा करें; केवल निर्धारित पार्किंग का उपयोग करें।
और पढ़े  इंडिया ब्लॉक की बैठक: राहुल गांधी का PM और ईसी पर हमला, बोले- लोकतंत्र को बचाना हमारा लक्ष्य, विपक्ष एकजुट है

 

यातायात व्यवस्था का ताजा हाल यहां जानें
लाइव अपडेट, वैल्पिक मार्ग और निरंतर यातायात अलर्ट के लिए, कृपया दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक प्लेटफार्मों को देखते रहें-

  • वेबसाइट: traffic.delhipolice.gov.in
  • X (Twitter): @dtptraffic
  • Instagram: @dtptraffic
  • Facebook: @dtptraffic
  • हेल्पलाइन नंबरः 1095 था 011-25844444
  • Related Posts

    दिल्ली में CJP का ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च,आयोजकों ने की लोगों से आने की अपील; पुलिस ने कहा- शांति भंग न करें

    दिल्ली में आज कॉकरोच पार्टी के तिरंगा मार्च से पहले सीपी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक तरफ जहां कई संगठनों ने शुक्रवार, 16 अक्तूबर को कनॉट प्लेस के…

    ठंड की आहट: दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश, 5 डिग्री तक गिरा एनसीआर का पारा, पहाड़ों पर बर्फ से रौनक

    उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में बृहस्पतिवार को हुई मूसलाधार बारिश, ओलावृष्टि व आंधी-तूफान ने किसानों पर आफत ला दी है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी यूपी और राजस्थान के बड़े हिस्से…