कुवैत से हैदराबाद आ रही फ्लाइट में बम की धमकी, इंडिगो एयरलाइन का विमान मुंबई में सुरक्षित उतरा

 

 

कुवैत से हैदराबाद आ रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में मंगलवार को बम की धमकी दी गई। इसके बाद विमान को मुंबई डायवर्ट कर दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह धमकी हैदराबाद एयरपोर्ट को एक ईमेल के जरिए दी गई। इसमें कहा गया कि विमान पर एक मानव बम सवार है।

बताया गया है कि विमान की बाद में मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई और यात्रियों को उतारकर विमान की जांच की गई। फ्लाइट को हवाई अड्डे के आइसोलेशन एरिया में ले जाया गया। इसके साथ ही सुरक्षा टीमों को तैनात कर दिया गया। फिलहाल फ्लाइट में बम के बरामद होने की कोई सूचना नहीं है।

गौरतलब है कि दिल्ली में हुए धमाके के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। इसके बावजूद दो हफ्ते पहले लगातार एयरपोर्ट से लेकर विमानों तक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जहां पहले कनाडा के टोरंटो से दिल्ली आ रहे विमान में बम की अफवाह फैलाई गई तो वहीं इससे पहले मुंबई से वाराणसी जा रही फ्लाइट को बम की धमकी दी गई थी। इसके अलावा कुछ अराजक तत्व दिल्ली एयरपोर्ट, गोवा एयरपोर्ट और चेन्नई एयरपोर्ट को भी उड़ाने की धमकी दे चुके हैं।

और पढ़े  रियाद हवाई अड्डे पर एक और हमला: 12 लोगों की मौत, 300 घायल, क्या दखल देगा अमेरिका?
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…