आरएसएस: आज दुनिया PM मोदी की बात गंभीरता से सुनती है, यह भारत की बढ़ती वैश्विक ताकत दिखाता है’, पुणे में बोले भागवत

Spread the love

 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार (01 दिसंबर) को कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोलते हैं तो दुनिया के नेता ध्यान से सुनते हैं और ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि भारत की ताकत दिख रही है और देश को उसकी सही जगह मिल रही है। अपने बयान में संघ प्रमुख ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोलते हैं तो विश्व के नेता उन्हें ध्यान से सुनते हैं। यह भारत की बढ़ती शक्ति और देश को उसका सही स्थान मिलने का प्रमाण है।

पुणे में आरएसएस के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में भागवत ने कहा कि जब भारत प्रगति करता है तो माना जाता है कि वैश्विक समस्याएं हल होती हैं, संघर्ष कम होते हैं और शांति स्थापित होती है। उन्होंने कहा कि इतिहास में यह दर्ज है और हमें इसे फिर से बनाना होगा। वर्तमान वैश्विक स्थिति हमारे देश से यही मांग करती है।

 

भागवत ने कहा कि आरएसएस को 100 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन हमें आत्मनिरीक्षण करना चाहिए कि पूरे समाज को एकजुट करने में इतना समय क्यों लगा। उन्होंने कहा, हमारी नींव विविधता में एकता है। भारत में सभी दर्शन एक ही स्रोत से उत्पन्न होते हैं। भागवत ने आरएसएस के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और शुरुआती स्वयंसेवकों के बलिदान को भी याद किया, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपना मिशन जारी रखा।

भागवत ने कहा कि किसी भी संगठन को अपनी उपलब्धियों पर ज्यादा ठहरना नहीं चाहिए, बल्कि तय समय में अपना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखना चाहिए। उन्होंने कहा, “संगठन ने 100 साल पूरे कर लिए हैं, कई चुनौतियों और कठिनाइयों का सामना किया है, लेकिन हमें यह सोचना होगा कि पूरे समाज को एकजुट करने का काम अभी तक अधूरा क्यों है।”

और पढ़े  नेपाल बाढ़- नेपाल में अब तक 162 की मौत, 750+ लापता,चीनी मीडिया का दावा- तिब्बत में भी 558 लोग लापता

उन्होंने कहा कि इतिहास में यह दर्ज है कि जब भारत उठता है तो वैश्विक समस्याएं सुलझने लगती हैं, संघर्ष कम होते हैं और शांति स्थापित होती है। हमें इसे दोबारा स्थापित करना है। यह समय की मांग है। दुनिया की वर्तमान परिस्थितियाँ भारत से यही अपेक्षा करती हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    9/11 आतंकी हमला: मास्टरमाइंड के खिलाफ अमेरिका में कब से चलेगा मुकदमा? क्यूबा जेल में बंद है खालिद शेख मोहम्मद

    Spread the love

    Spread the loveएक अमेरिकी मिलिट्री जज ने 9 सितंबर 2001 के आतंकी हमले के मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद और तीन अन्य लोगों के खिलाफ ट्रायल के लिए जून 2028 की…


    Spread the love

    नेपाल बाढ़- नेपाल में अब तक 162 की मौत, 750+ लापता,चीनी मीडिया का दावा- तिब्बत में भी 558 लोग लापता

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बुधवार को आई भयंकर त्रासदी में मृतकों का आंकड़ा 150 के पार पहुंच गया है। तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़ अपने रास्ते में सबकुछ बहाकर…


    Spread the love