आज वकीलों की हड़ताल का 21वां दिन, कामकाज ठप..अदालत के सामने धरना देकर चक्का जाम रहेगा जारी

 

कीलों की हड़ताल आज सोमवार को 21वें दिन भी जारी है। बार एसोसिएशन देहरादून ने अदालत के सामने हरिद्वार रोड पर धरना देकर चक्का जाम जारी रखने की घोषणा की है। धरनास्थल पर आगे की रणनीति पर विचार विमर्श भी किया जाएगा।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने बताया कि उनकी मांगों पर सरकार की ओर से ठोस आश्वासन न मिलने के कारण सांकेतिक चक्का जाम जारी रखने का फैसला किया गया है। चेंबर के लिए भूमि आवंटन और सरकार की ओर से चेंबर निर्माण की मांग के साथ वकीलों ने बीते शनिवार घंटाघर तक मार्च भी निकाला था लेकिन प्रशासन मौन है।

संघर्ष समिति मांगों के संबंध में लगातार पत्राचार कर रही है। ऐसे परिस्थिति में हड़ताल जारी रखना मजबूरी है। इस दौरान अदालत और रजिस्ट्रार कार्यालय में कामकाज ठप रखा जाएगा।

और पढ़े  उत्तराखंड: बरसात में जल व मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…