Gold Price: सोने के भाव में तेजी, चांदी की कीमत में 3500 रुपये का उछाल, बना नया रिकॉर्ड

 

 

सोने-चांदी के भाव में सोमवार को भारी उछाल देखने को मिला। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को मल्टी कोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी की कीमत में 3500 रुपये से ज्यादा की बढ़त देखी गई। इसके साथ ही चांदी अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। वहीं सोने का वायदा भाव भी 1200 रुपये से ज्यादा बढ़ गया।

चांदी  ₹1,78,489 के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई

चांदी ने सुबह के कारोबार में तूफानी रफ्तार पकड़ी और एमसीएक्स पर अपने पिछले बंद भाव ₹1,74,981 प्रति किलो के मुकाबले ₹1,76,452 पर खुली। शुरुआती 15 मिनट में ही वायदा कारोबार में तेजी बढ़ी और चांदी उछलकर ₹1,78,489 के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई। यानी चांदी में ₹3,508 प्रति किलो तक की तेजी दर्ज की गई।

तेजी के बावजूद सोने पर सर्वचालिक उच्च स्तर पर पहुंचा

सोने की बात करें तो यह भी मजबूत बढ़त के साथ खुला। 5 फरवरी एक्सपायरी वाला गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट खुलते ही चढ़कर ₹1,30,794 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करने लगा। पिछले कारोबारी दिन सोना ₹1,29,504 पर बंद हुआ था, इस तरह कीमत में ₹1,290 प्रति 10 ग्राम की छलांग लग गई।

तेजी के बावजूद गोल्ड अभी भी अपने सर्वकालिक उच्च स्तर से नीचे है। एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने का ऑल-टाइम हाई ₹1,34,024 प्रति 10 ग्राम है, जबकि मौजूदा तेजी के बाद भी सोना इस रिकॉर्ड से करीब ₹4,000 सस्ता ट्रेड हो रहा है। 

घेरलू बाजार में सोने-चांदी का भाव

घरेलू बाजार में अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार बीते शुक्रवार को सोने की कीमत टूटकर 1,29,460 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी । हालांकि, चांदी की कीमत बढ़कर 1,68,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी।

और पढ़े  सम्मान: इस्राइल में कैप्टन स्मित को मिलेगा खास सम्मान,पीएम मोदी के साथ भारतीय पायलट आमंत्रित
  • Related Posts

    काशी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला: शहजादे विरासत से राजनीति में पहुंचे, नरेंद्र मोदी जनादेश से बने PM

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को काशी में पहली जनसभा की और कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर निशाना साधा। वाराणसी में नितिन नवीन बोले कि कांग्रेस राजपरिवार…

    वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल

    भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हिंडन एयरबेस में मनाया गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समारोह में शामिल हुए। जहां भारतीय वायु…