अयोध्या : रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक(बॉबी) ने लिया बजरंगबली का आशीर्वाद

रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक(बॉबी) ने हनुमान गढ़ी मंदिर में मत्था टेककर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया और उनोहने बोला पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संस्कृति मंत्री के आशीर्वाद व सहयोग से अयोध्या की रामलीला ने सारे रिकॉर्ड तोड़े थे और प्रभु श्री राम के भक्तो ने दुनिया के कोने कोने में बैठकर अयोध्या की रामलीला देखि थी और इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संस्कृति मंत्री के आशीर्वाद व सहयोग से अयोध्या की रामलीला सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी ।इस मौके पर सुभाष मलिक (बॉबी) ने साधु संतो का आशीर्वाद लिया और लक्षमण किला पहुंचकर भूमि पूजन की तैयारी का जायजा लिया और रामलल्ला जाकर भगवन श्री राम का आशीर्वाद लिया और इस मौके पर अयोध्या के पदाधिकारियों और सांसदों से मिले और 14 सितम्बर को होने वाली भूमि पूजन का निमंत्रण दिया ।अयोध्या के संसद लल्लू सिंह जी और विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और मेयर ऋषिकेश उपाध्याय और अयोध्या के काउंसलर को भूमि पूजन का निमंतरण दिया । अयोध्या की रामलीला की तैयारी को लेकर लक्ष्मण किला पर टीम से बात करी और एमएलए वेद प्रकाश गुप्ता जी का स्वागत किया और उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम की रामलीला अयोध्या की रामलीला अपने पिछले वर्ष के सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी और पिछले वर्ष से भी ज्यादा सुंदर अयोध्या की रामलीला इस वर्ष होगी।इस मौके पर अयोध्या की रामलीला के जनरल सेकेटरी और क्रिएटिव डायरेक्टर शुभम मलिक ने बताया की आने वाली 14 तारिक को भूमि पूजन में कई बीजेपी के सीनियर नेता और बीजेपी सांसद आ रहे है और अयोध्या की रामलीला का मंच बनना शुरू होगा मंगलवार से मंगलवार का दिन बजरंगबली का दिन होता है औरअयोध्या की रामलीला के लिए मंगलवार का दिन बहुत ही शुभ होता है ।और उनोहने बताया की यह रामलीला उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संस्कृति मंत्री नीलकंठ तिवारी जी के सहयोग से मेरी मां फाऊंडेशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है यह रामलीला 6th अक्टूबर से 15th अक्टूबर तक रात को 7:00 से 10:00 बजे तक दूरदर्शन से लाइव प्रसारण और कई सैटेलाइट चैनल व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखाई जाएगी।अयोध्या की रामलीला में सांसद व भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी कई भूमिका में नजर आएंगे और भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन परशुराम की भूमिका में नजर आएंगे ,जाने माने सुपरस्टार बिंदु दारा सिंह हनुमान जी की भूमिका में नजर आएंगे। शहबाज खान रावण के किरदार में नजर आएंगे ।असरानी जी नारद मुनि के किरदार में नजर आएंगे ।रजा मुराद कुंभकरण के किरदार में नजर आएंगे। शक्ति कपूर अहिरावण के किरदार में नजर आएंगे। शीबा खान मंदोदरी के किरदार में नजर आएंगी। अमिता नांगिया कैकयी के किरदार में नजर आएंगी और कैप्टन राज माथुर भरत के किरदार में नजर आएंगे। राकेश बेदी बाली के किरदार में नजर आएंगे ।अवतार गिल विभीषण के किरदार में नजर आएंगे।इस मौके पर आशीष अग्रवाल अमित कुमार, नितिन शर्मा, दिनेश फुलारा ,अमित साहनी, प्रदीप अग्रवाल ,संदीप गोयल, अजय बजाड़ अजीत कटारिया, दिनेश डागर अक्षय गोयल मौजूद थे।

और पढ़े  अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा
  • Related Posts

    UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल 10,284 अभ्यर्थियों…

    सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज

    शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में सील किए गए 44 भवनों में से छह को बुधवार को भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। ये सभी आवासीय…