देहरादून- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का मसूरी दौरा, लबसना में ऑपरेशन सिंदूर पर बोले- हमने संतुलित जवाब दिया, आक्रामक नहीं

Spread the love

 

क्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मसूरी लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ़ एडमिनिस्ट्रेशन में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट शॉप का उद्घाटन किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे हैं।वह वायु सेवा के विशेष विवान से शुक्रवार को देहरादून पहुंचे थे। यहां सीएम धामी ने उनका स्वागत किया। इसके कुछ देर बाद वह एमआई 17 हेलिकॉप्टर से मसूरी के लिए रवाना हुए।

वहीं, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी स्थित पोलो ग्राउंड में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मसूरी लबसना में 100वें फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, कि हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर हुआ। हमारी सेना ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी कैंपों को तबाह कर दिया। हालांकि हमने बहुत संतुलित जवाब दिया था, हमारा जवाब आक्रामक नहीं था, लेकिन पाकिस्तान के रवैये ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद बॉर्डर पर हालात को सामान्य नहीं रहने दिया।

 

इस दौरान, जिस तरह से पूरे देश में मॉक ड्रिल की गईं, और हमारे प्रशासनिक अधिकारियों ने मॉक ड्रिल के बारे में लोगों को सफलतापूर्वक समझाया और उन तक पहुंचाया, यह आप सभी के सरकारी सेवक होने का एक शानदार उदाहरण है। आप सभी को भविष्य में आने वाली ऐसी किसी भी स्थिति के लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार भी रखना चाहिए।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- नदी किनारे पिकनिक स्पॉट पर पुलिस की सख्ती, बढ़ाई चौकसी..
  • Related Posts

    देहरादून – कार्रवाई: 25 लाख की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड बंगाल से गिरफ्तार, फर्जी फर्म खोलकर लगाता था चपत

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की साइबर क्राइम पुलिस ने 24.95 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के…


    Spread the love

    रामनगर- घास काटने गई 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर बाघ का हमला, गंभीर रूप से घायल

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर के मोहान स्थित ग्राम कुनखेत में रविवार सुबह घास काटने गई एक बुजुर्ग महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल…


    Spread the love