उत्तराखंड स्कूल शिक्षा विभाग ने प्राइमरी टीचर (PRT) पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसके तहत 1600 से अधिक पदों को भरा जाएगा। इनमें कुछ जिलों के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। आवेदन पत्र ऑफलाइन माध्यम से जमा करने होंगे।
यह वैकेंसी अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चंपावत, उधम सिंह नगर, देहरादून, नैनीताल सहित अन्य जिलों में है। प्रत्येक जिले की अंतिम तारीख अलग-अलग है, जो 28 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 के बीच है। आवेदन करने से पहले अपने जिले की लास्ट डेट जरूर चेक करें और फिर आवेदन करें। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट schooleducation.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।







