हरिद्वार Accident: लोडर वाहन ने कार में मारी टक्कर, व्यापारी की मौत, 4 घायल, सगाई से लौट रहा था परिवार

 

 

कनखल थाना क्षेत्र में एक लोडर वाहन ने कार को को टक्कर मार दी। हादसे में व्यापारी की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेजा गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार की शाम की है। जब बिजेंद्र चौहान (60) पुत्र महेंद्र सिंह चौहान निवासी पीठ बाजार ज्वालापुर फेरूपुर में निर्भया फार्म हाउस से सगाई के कार्यक्रम के बाद कार से अपने परिवार के साथ वापस लौट रहे थे। जगजीतपुर में मैंगो फार्म के पास पहुंचते ही पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे लोडर वाहन ने कार में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि बिजेंद्र चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि परिवार के अन्य लोगों को भी चोटें आई। हादसे के बाद जाम लग गया और राहगीरों ने तुरंत घायलों को अस्पताल में भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने बिजेंद्र चौहान को मृत घोषित कर दिया।

बिजेंद्र की पत्नी कमलेश के अलावा आभा, सतीश और निकुंज (10) घायल हैं और उनका उपचार चल रहा है।थाना प्रभारी मनोहर सिंह रावत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। वाहनों को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

और पढ़े  केदारनाथ धाम: अस्थायी दुकानें हटाने पर भड़का व्यापारियों का आक्रोश, हेलीपैड पर धरना, बोले-रोजी रोटी पर संकट
  • Related Posts

    उत्तराखंड: पिटकुल व यूजेवीएनएल में 78 पदों पर भर्ती का मौका, विज्ञापन जारी, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

    पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) और उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) में समूह-ग के 78 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी हो गया है। अधीनस्थ सेवा चयन…

    उत्तराखंड: भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने सीएम धामी की मौजूदगी में दाखिल किया नामांकन

    भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने मंगलवार को विधानसभा में विधिवत अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने विधानसभा के प्रभारी सचिव हेमचंद पंत को नामांकन पत्र सौंपा। इस दौरान…