नैनीताल- प्रदेश में सभी बार एसोसिएशनों की चुनाव प्रक्रिया पर रोक, बार काउंसिल ने इसलिए जारी किए निर्देश

त्तराखंड बार काउंसिल ने राज्य की सभी बार एसोसिएशनों को उनके चुनाव तत्काल प्रभाव से स्थगित करने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश बार चुनाव की तैयारियों को सुचारू और व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से जारी किया गया है। इस निर्णय के बाद अब राज्य की सभी बार एसोसिएशनों को बार काउंसिल चुनाव के संपन्न होने तक इंतजार करना होगा।

गुरुवार को बार काउंसिल अध्यक्ष की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि कई राज्यों की तरह उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव भी नियत हैं और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार इन्हें 31 मार्च 2026 से पहले हर हाल में संपन्न कराना अनिवार्य है।

 

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने उत्तर प्रदेश बार काउंसिल को भेजे अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि बार काउंसिल चुनाव सम्पन्न होने तक राज्य की किसी भी बार एसोसिएशन में न तो चुनाव कराए जाएं और ना ही किसी नए चुनाव की अधिसूचना जारी हो। इससे काउंसिल चुनाव बिना किसी अव्यवस्था के सफलतापूर्वक संपन्न कराए जा सकें।

इसी के अनुपालन में उत्तराखंड बार काउंसिल ने निर्देश दिया है कि प्रदेश की सभी बार एसोसिएशनों में प्रस्तावित या चल रहे चुनाव तत्काल स्थगित किए जाएं। जब तक काउंसिल चुनाव पूरा नहीं होता तब तक मौजूदा कार्यकारिणी यथास्थिति में कार्य संचालन करती रहे।

और पढ़े  श्रीदेव सुमन विवि: 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव, 1 अक्तूबर को विश्वविद्यालय छात्र महासंघ निर्वाचन
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…