अयोध्या- रामनगरी में PM मोदी का रोड शो:- स्कूली छात्रों ने काफिले पर बरसाए फूल, शहर को 1000 क्विंटल फूलों से सजाया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम जन्मभूमि मंदिर में झंडा फहराने के समारोह में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या पहुंचे हैं। वे रामजन्मभूमि तक डेढ़ किमी का रोड शो कर रहे हैं। छात्रों ने काफिले पर फूल बरसाए। गली-गली में राम धुन गूंज रही है। श्रद्धालु उल्लास में डूबे हैं। संतों में खासा उत्साह दिख रहा है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राम जन्मभूमि मंदिर में झंडा फहराने के समारोह में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या पहुंचे हैं। एयरपोर्ट से वे सेना के हेलिकॉप्टर से साकेत कॉलेज पहुंचे। यहां से वे रामजन्मभूमि तक डेढ़ किमी का रोड शो कर रहे हैं। स्कूली छात्रों ने काफिले पर फूल बरसाए। लोग जय-जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं। इस दौरान हर तरफ पुलिस के जवान तैनात हैं। कई लोग इसे अपने कैमरे में कैद रहे हैं।

 

शहर को 1000 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। मंदिर पर लगने वाली धर्मध्वजा भयानक तूफान में भी सुरक्षित रहेगी और हवा बदलने पर बिना उलझे पलट जाएगी। इसके दंड पर 21 किलो सोना मढ़ा गया है। ध्वजा 4 किमी दूर से दिखाई देगी।

 

PM मोदी एक खास झंडा फहराने के समारोह के दौरान अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर के 191 फुट ऊंचे शिखर पर पवित्र भगवा झंडा फहराएंगे। ‘धर्म ध्वज’ पर तीन पवित्र निशान हैं, ओम, सूर्य और कोविदारा पेड़, हर एक सनातन परंपरा में निहित गहरे आध्यात्मिक मूल्यों को दिखाता है।

 

 

कोविदार पेड़ मंदार और पारिजात पेड़ों का हाइब्रिड है, जिसे ऋषि कश्यप ने बनाया था, जो पुराने पौधों के हाइब्रिडाइजेशन को दिखाता है। सूर्य भगवान राम के सूर्यवंश को दिखाता है, और ॐ हमेशा रहने वाली आध्यात्मिक ध्वनि है। श्री राम और मां सीता की विवाह पंचमी के अभिजीत मुहूर्त के साथ झंडा फहराया जाएगा।

और पढ़े  UP- आजम खां की अभी और बढ़ने वाली है मुश्किल! जौहर ट्रस्ट से 500 करोड़ से अधिक की वसूली की तैयारी
  • Related Posts

    सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज

    शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में सील किए गए 44 भवनों में से छह को बुधवार को भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। ये सभी आवासीय…

    लखनऊ- हिट एंड रन का चौंकाने वाला केस, युवती को टक्कर मारकर भागा कार सवार,आरोपी गिरफ्तार

    लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह एक युवती को कार से टक्कर मारकर भागने का मामला सामने आया है। युवती…