हल्द्वानी / गौलापार – ज्वेलर्स समेत 3 दुकानों के ताले तोड़ हजारों की चोरी

 चोरगलिया बाजार स्थित ओम श्याम ज्वेलर्स से चोरों ने दो जोड़ी चांदी के मंगलसूत्र और सोने की फुल्ली चुरा ली। चोर दुकान के सामने भट्ट पान भंडार के ताले काटने में सफल नहीं हो सके।

 

चोरों ने टूटी चक्की चोरगलिया में माधवानंद पनेरू की चक्की का ताला तोड़कर अंदर रखी बाइक और आटा-चावल के कट्टे भी चोरी कर लिए। ज्वेलर्स की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई है जिसमें एक युवक चोरी करते नजर आ रहा है। सीसीटीवी कैमरे में चोर बेखौफ ताले काटकर दुकान में चोरी कर रहा है। घटना से चोरगलिया क्षेत्र के दुकानदारों में दहशत है। चोरगलिया पुलिस आरोपी की तलाश में सीसीटीवी खंगाल रही है।

और पढ़े  देहरादून: CM ने आयुष व ईएसआई के 332 नव नियुक्त कर्मियों को दिए नियुक्ति पत्र, कहा-समर्पण के साथ काम करें
  • Related Posts

    उत्तराखंड: बिजली संकट से जूझ रहे प्रदेश को छह नई परियोजनाओं से मिलेगी बड़ी राहत, नए साल से उतरेंगी धरातल पर

    लगातार बिजली संकट से जूझ रहे उत्तराखंड को 1471 मेगावाट की छह नई बिजली परियोजनाओं से बड़ी राहत मिलेगी। नए साल से यूजेवीएनएल की ये परियोजनाएं धरातल पर उतरने लगेंगी।…

    उत्तरकाशी दौरे पर CM धामी: विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर की घोषणा, भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय का प्रस्ताव

    मुख्यमंत्री धामी बुधवार को उत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले काशी विश्वनाथ मंदिर और मां शक्ति मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद रामलीला मैदान में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प…